नागपुर में नहीं होगी उद्धव ठाकरे की जनसभा; रामनगर मंदिर के पास सड़क पर होगा राम रक्षा आंदोलन और भव्य महाआरती| Navbharat Live

Published on 16 जुल॰ 2026

नागपुर में नहीं होगी उद्धव ठाकरे की जनसभा; रामनगर मंदिर के पास सड़क पर होगा राम रक्षा आंदोलन और भव्य महाआरती

  • Written By:

    अंकिता पटेल

Updated On: Jul 16, 2026 | 04:15 PM IST

विज्ञापन

सार

Nagpur Political Statement: संजय राऊत ने राम रक्षा पाठ विवाद पर पलटवार करते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने नागपुर में जनसभा की बजाय 'राम रक्षा आंदोलन' और महाआरती आयोजित करने की जानकारी दी।

Uddhav Thackeray's public meeting in Nagpur will not take place; instead, the 'Ram Raksha Andolan' and a grand Maha-Aarti will be held on the road near Ramnagar Temple.

संजय राऊत, राम रक्षा आंदोलन, उद्धव ठाकरे,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

विस्तार

Nagpur Politics Shiv Sena UBT: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राऊत ने सत्तारूढ़ नेताओं पर तीखा हमला बोला है। राम रक्षा पाठ के मुद्दे पर विपक्ष को घेरे जाने पर पलटवार करते हुए राऊत ने कहा, ‘राम रक्षा पाठ आता है या नहीं, यह पूछने के बजाय सत्ता पक्ष को अयोध्या राम मंदिर के दान में हुए 5,500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले पर चर्चा करनी चाहिए।’

राऊत ने स्पष्ट किया कि नागपुर में शनिवार को होने वाले कार्यक्रम के स्वरूप में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की कोई जनसभा नहीं होगी बल्कि रामनगर मंदिर परिसर के पास सड़क पर ‘राम रक्षा आंदोलन’ और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आगमन के बाद तय की जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन की तैयारियों पर तंज कसते हुए राऊत ने कहा कि आजकल रामायण की प्रतिष्ठा से ज्यादा जन्मदिन मनाने को महत्व दिया जा रहा है। निर्वाचन क्षेत्र पुनर्गठन विधेयक पर स्थिति साफ की राऊत ने उन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि शिवसेना (ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) निर्वाचन क्षेत्र पुनर्गठन विधेयक का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने इसे भाजपा और शिंदे गुट द्वारा फैलाई गई ‘अफवाह’ करार दिया।

सम्बंधित ख़बरें

दानवे करेंगे विदर्भ दौरा

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में होने वाले ‘राम रक्षा आंदोलन की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए शिवसेना नेता और विधान परिषद के पूर्व विपक्ष के नेता अंबादास दानवे 16 और 17 जुलाई को विदर्भ के दौरे पर रहेंगे।

इस दौरान वे भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली, चंद्रपुर और वर्धा जिलों में शिवसैनिकों के साथ बैठके कर आंदोलन की रणनीति और जिम्मेदारियों का बंटवारा करेंगे। इस मुद्दे पर शनिवार, 18 जुलाई को शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में ‘राम रक्षा आंदोलन’ और भव्य ‘राम रक्षा महाआरती’ का आयोजन किया गया है।

दल-बदल की अटकलों पर राऊत का खंडन

सुप्रिया सुले से बातचीत उन्होंने कहा कि सुप्रिया सुले से फोन पर चर्चा की है और वे भी इस तरह की भ्रामक खबरों से हैरान हैं। जल्द ही महाविकास आघाड़ी इस पर अपनी विस्तृत भूमिका स्पष्ट करेगी।

यह भी पढ़ें:-हैवानियत की हद पार! नागपुर के उत्तर उमरेड वन क्षेत्र में गोली मारकर नीलगाय का शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता जयंत पाटिल के दल-बदल की अटकलों को भी उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हालिया मुलाकात पर भी राऊत ने निशाना साधा। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या देश में वाकई कानून का राज है।

Follow Navbharatlive whatsapp