नशे में धुत डायरेक्टर ने खुलवाया स्वरा भास्कर के कमरे का दरवाजा, करने लगा ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने सुनाया दिल दहलाने वाला किस्सा

Published on 1 अक्टू॰ 2026

Swara Bhasker Allegation On Director: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों प्राइम वीडियो के रिएलिटी ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का हिस्सा हैं. इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने एक ऐसी दिल दहला दने वाली बात बताई, जिसे सुनकर को-कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और तेज प्रताप यादव भी हैरान रह गए. स्वरा ने कहा कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म का डायरेक्टर ऐसी-ऐसी हरकतें कर रहा था, जिससे वो काफी परेशान हो गई थीं.

स्वरा ने न तो फिल्म का नाम लिया और ना डायरेक्टर का नाम बताया. उन्होंने कहा कि ये उन दिनों की बात है जब वो साल 2011 में आई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद एक दूसरी फिल्म कर रही थीं. वो उस फिल्म की लीड हीरोइन थीं. स्वरा ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “फिल्म का डायरेक्टर मेरे पीछे पड़ गया था. उसने मुझे परेशान कर दिया था. ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद की बात है. मेरी लीड फिल्म थी. 56 दिन का शूट था. मैं हीरोइन थी. वो मुझे समझाने लगा कि जो डायरेक्टर है न, उसे तो एक्टर से प्यार होना चाहिए.”

रिहर्सल करने से स्वरा ने कर दिया था इनकार

स्वरा भास्कर ने बताया कि वो डायरेक्टर उन्हें मैसेज करता था, शायरी भेजता था. उनका कहना है कि फिल्म के गाने में लव सीन था, तो उस डायरेक्टर ने उनसे कहा कि हम दोनों इस सीन का रिहर्सल करेंगे. जब उन्होंने डायरेक्टर से पूछा कि रिहर्सल में और कौन-कौन होगा, तो उसने कहा कि सिर्फ हम दोनों होंगे. स्वरा ने रिहर्सल से साफ इनकार कर दिया था. स्वरा ने कहा कि उन्होंने उस डायरेक्टर से कह दिया था कि कैमरामैन को बुलाओ, एक्टर्स को बुलाओ, अगर रिहर्सल है तो सभी लोग करेंगे, हम अकेले क्यों करेंगे.

जब रूम का दरवाजा पीटने लगा डायरेक्टर

स्वरा ने ये भी कहा कि जिस गेस्ट हाउस में सब ठहरे हुए थे, वहां वो अकेली महिला थीं. जब वो रिहर्सल के लिए गईं तो उन्होंने देखा कि डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर बैठकर शराब पी रहे थे. ये देखकर वो घबरा गई थीं. उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह भागी वहां से. रात में वो डायरेक्टर उनके रूम के बाहर आ गया था और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा था.

ये भी पढ़ें-

किसी की 11 तो किसी की 31 हजार से हुई शुरुआत, आज खान तिकड़ी के पास है 15000 करोड़ की दौलत

रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट 1 कब रिलीज होगी? आइमैक्स वालों ने किया खुलासा

जब स्वरा ने दरवाजा खोला तो वो नशे में धुत था और उनसे कहा रहा था कि मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं. स्वरा उसे मना करती हैं और कहती हैं कि आप जाइए यहां से मुझे डर लग रहा है. ‘राइज एंड फॉल’ में स्वरा की ये बातें सुनकर तेज प्रताप यादव कहते हैं कि आपने उसे मारा क्यों नहीं, इस पर स्वरा कहती हैं, “नहीं मार सकती थी, डायरेक्टर था फिल्म का. मारती थी तो फिल्म छूट जाती.”

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button