सिरसा के शक्करमंदोरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण करते डॉ. अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला समेत अन्य।
सिरसा जिले के नाथुसरी चोपटा खंड के गांव शक्करमंदोरी में शुक्रवार को चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके साथ युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह
.
जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल सिर्फ जननायक नहीं, बल्कि युगपुरुष थे। उनकी सोच के कारण ही वे एक आम परिवार में पैदा होकर देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।

कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला समेत अन्य।
काम के बदले अनाज की बनाई थी योजना
डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने जनहित की नीतियां न केवल बनाईं बल्कि उन्हें लागू भी किया, जिससे समाज के हर वर्ग को फायदा मिला। चौधरी देवीलाल ने अपनी कही हुई बात को कानून बनाकर लागू किया। उन्होंने ही 'काम के बदले अनाज' की योजना बनाई, जिसे बाद की सरकारों ने नाम बदलकर लागू किया।
साइकिल और ट्रैक्टरों पर टैक्स खत्म
उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के समय में ही रेडियो, साइकिल और ट्रैक्टरों पर टैक्स खत्म किया गया था। उन्होंने गांव-गांव में हरिजन चौपाल बनवाने और बुजुर्गों की पेंशन शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल के नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों की भलाई के काम कर रही है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला।
14 साल की उम्र में देश की लड़ाई में शामिल
युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सिर्फ चौदह साल की उम्र में देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे। देश आजाद होने के बाद भी उन्होंने जनहित की आवाज उठाई। किसानों के हित में भूदान आंदोलन चलाकर वे देश में मशहूर हुए।
पेंशन से लेकर जच्चा बच्चा योजना तक चलाई
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने पहली बार बनी सरकार में बुजुर्गों की पेंशन की शुरुआत की और महिलाओं के लिए जच्चा-बच्चा योजना भी शुरू की।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, संगठन मंत्री राजेंद्र लितानी, जिला कार्यालय सचिव हरिसिंह भारी, युवा जजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र, युवा प्रभारी शांतनु गोदारा, किसान संगठन के जिलाध्यक्ष शगनजीत सिंह गिल सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।