
फिल्म से निकलवाने पर एक्ट्रेस का खुलासा
Bollywood Actress: बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों से एक्टर्स के अंदर-बाहर होने के किस्से सामने आते रहते हैं. कभी डेट्स की कमी, तो कभी क्रिएटिव मतभेदों की वजह से एक्टर्स खुद फिल्में छोड़ देते हैं. वहीं, कई बार ऐसी वजहें भी सामने आती हैं जो हर किसी को हैरान कर देती हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जहां उन्होंने बताया कि कैसे एक हीरो की पत्नी की वजह से उन्हें एक बड़ी फिल्म से रातों-रात बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
तापसी पन्नू अपनी बातों को बेबाकी से रखती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू ने बताया कि, कैसे हीरो की डिमांड पर उन्हें बिना किसी वजह के एक फिल्म से हटा दिया गया था. तापसी ने कहा ”मुझे बताया गया है कि फिल्म के हीरो की वजह से मुझे हटा दिया गया. वजह क्या थी, यह तो भगवान ही जाने. मैं बस वजहों के बारे में सोचती रहती हूं. मैं उस इनसिक्योरिटी को समझ सकती हूं मैं सोच सकती हूं कि शायद वो किसी ऐसे व्यक्ति को चाहता था जिसके वो ज्यादा करीब हो.”
बार-बार वजह पूछ रही थी तापसी
हाल ही में तापसी पन्नू ने कहा कि, ”मैं कई वजहें सोच सकती हूं, लेकिन मुझे कोई ठोस वजह नहीं बताई गई. मुझे बस इतना कहा गया कि वह मुझे फिल्म में नहीं चाहता था क्योंकि मैं बार-बार अपने हटाए जाने की वजह पूछ रही थी.” उस दौरान उन्होंने सबसे खराब वजह का भी जिक्र किया. एक्ट्रेस ने कहा, ”जब मुझे फिल्म से हटाया गया, तो सबसे खराब वजह यह बताई गई कि ‘हीरो की पत्नी को आप पसंद नहीं हैं. मुझे नहीं पता कि उन्हें मैं क्यों पसंद नहीं थी.” हालांकि, तापसी ने उस एक्टर या उनकी पत्नी का नाम नहीं बताया.
वहीं, तापसी पन्नू ने बताया कि कैसे उन्होंने एक ही तरह के किरदारों में बंधे रहने से बचने के लिए काम ठुकराना शुरू कर दिया है. वो कहती हैं कि- ”हर कोई अपने कम्फर्ट जोन में जा रहा है. जैसे ग्लैमरस रोल के लिए उनके पास पांच एक्ट्रेस का एक सेट होता है, जिन्हें वो कास्ट कर सकते हैं.”

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More