ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर: मंदसौर के अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम; दोनों पैर टूट गए थे - Mandsaur News

Published on 25 सित॰ 2026

मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कचनारा चौकी के नगरी फंटे पर ट्रक ने बाइक सवार 35 वर्षीय राहुल (पिता मनोहर सिंह, निवासी गोंदी शंकर, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम) को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल के दो

.

राहुल मंदसौर में समूह लोन से जुड़ा फाइनेंस का काम करता था। गुरुवार रात वह अपनी स्प्लेंडर बाइक (MP13 ZY 0668) से मंदसौर से अपने गांव लौट रहा था। कचनारा के पास नगरी फंटे पर पहुंचने के दौरान ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहुल समूह लोन से जुड़ा फाइनेंस का काम करता था।

राहुल समूह लोन से जुड़ा फाइनेंस का काम करता था।

दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई थीं हादसे में राहुल के दोनों पैरों में इतनी गंभीर चोटें आईं कि हड्डियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं और मांस बाहर आ गया था। शरीर के निचले हिस्से में भी गंभीर चोट थीं। डॉक्टरों के अनुसार, चोटों की गंभीरता के कारण राहुल की हालत बेहद नाजुक थी।

हादसे के बाद टोल एंबुलेंस की मदद से राहुल को मंदसौर जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की। हालांकि, रेफर किए जाने से पहले ही राहुल ने दम तोड़ दिया।

ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस राहुल के परिजन रविराज सिंह सोनगरा ने बताया कि राहुल रात में मंदसौर से अपने गांव जा रहा था। नगरी फंटे पर अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें…

भिंड में बस पलटी, 23 यात्री घायल, 3 ग्वालियर रेफर

भिंड जिले के लहार क्षेत्र में जैतपुरा मोड़ के पास सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। महिला, बुजुर्ग और स्कूली बच्चों समेत करीब 23 यात्री घायल हो गए। इनमें तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। 23 घायलों में 14 बच्चे (18 वर्ष से कम उम्र), 6 महिलाएं हैं, जिनमें 2 नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। इसके अलावा 9 पुरुष घायल हुए हैं। इनमें सबसे अधिक घायल इकमिली गांव के 9 लोग हैं। पूरी खबर पढ़िए…