बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच संतों की मध्यस्थता से गिले-शिकवे दूर, चार साल से चल रहा पुराना विवाद खत्म
योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के बीच पिछले करीब चार साल से चल रहे विवाद अब खत्म हो चुका है। लंबे समय से पतंजलि के घी और अन्य उत्पादों को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रही बयानबाजी के बीच बुधवार को दिल्ली में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की आमने-सामने मुलाकात हुई।

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के बीच पिछले करीब चार साल से चल रहे विवाद अब खत्म हो चुका है। लंबे समय से पतंजलि के घी और अन्य उत्पादों को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रही बयानबाजी के बीच बुधवार को दिल्ली में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की आमने-सामने मुलाकात हुई। इस मुलाकात में अयोध्या के श्रीरामवल्लभाकुंज (Ayodhya’s Shri Ramvallabhakunj) के महंत राजकुमार दास (Mahant Rajkumar Das) की मौजूदगी अहम मानी जा रही है।
पढ़ें :- रामदेव खुद लोगों का रोग ठीक करते हैं, पर अपना इलाज AIIMS में कराते हैं : बृजभूषण शरण सिंहमहंत राजकुमार दास (Mahant Rajkumar Das) के मुताबिक बातचीत का उद्देश्य किसी एक पक्ष को सही या गलत साबित करना नहीं था। कोशिश यह थी कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की बात सुनें और बातचीत के जरिए गलतफहमियों को दूर किया जाए। इसी पहल के बाद बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के बीच आमने-सामने बातचीत का अवसर बना। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल बना और विवाद को आगे नहीं बढ़ाने की दिशा में पहल हुई।
महंत राजकुमार दास (Mahant Rajkumar Das) ने कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों को संवाद और आपसी सम्मान के जरिए दूर किया जाना चाहिए। उनका प्रयास रहा कि विवाद को और तूल देने के बजाय दोनों पक्ष बैठकर एक-दूसरे की बात सुनें। उनकी पहल से दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठकर अपनी बात रखने का मौका मिला। बातचीत में लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों पर चर्चा हुई और आपसी भ्रम को दूर करने का प्रयास किया गया।
रामदेव बोले- बातचीत के बाद दूर हुईं भ्रांतियां
मुलाकात के बाद बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की ओर से भी विवाद को समाप्त करने की बात कही गई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक रामदेव ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के मन में कुछ भ्रांतियां थीं, जो बातचीत के बाद दूर हो गईं और मामले का पटाक्षेप हो गया। रामदेव ने पतंजलि के घी और दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि का गाय का घी नकली नहीं है और उनकी दवाएं भी नकली नहीं हैं। लंबे समय से पतंजलि के घी और अन्य उत्पादों को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच दोनों के बीच हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
पढ़ें :- Video-रामदेव पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह, बोले-नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है अपराध, तो वह जेल जाने को तैयार, नहीं करवाऊंगा जमानत2022 से चल रहा था विवाद बाबा
रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के बीच मतभेदों की पृष्ठभूमि वर्ष 2022 तक जाती है। उस दौरान पतंजलि के घी और उत्पादों को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से समय-समय पर बयान सामने आते रहे। पतंजलि के उत्पादों को लेकर शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे सार्वजनिक बहस का हिस्सा बन गया और दोनों ओर से बयानबाजी जारी रही। सितंबर 2026 में यह विवाद उस समय फिर चर्चा में आया, जब पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Limited) की ओर से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किए जाने की खबर सामने आई। मामले की कानूनी प्रक्रिया अलग से जारी है। वहीं हाल के दिनों में बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की ओर से भी रामदेव और पतंजलि के उत्पादों को लेकर तीखे बयान सामने आए थे।
बाबा रामदेव से पहले से रहा है धार्मिक-सामाजिक संपर्क
महंत राजकुमार दास (Mahant Rajkumar Das) का बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के साथ पहले से धार्मिक और सामाजिक संपर्क रहा है। जनवरी 2026 में बाबा रामदेव के अयोध्या आगमन के दौरान श्रीरामवल्लभाकुंज में महंत राजकुमार दास ने उनका अभिनंदन किया था। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराने में महंत राजकुमार दास (Mahant Rajkumar Das) की भूमिका सामने आई। अयोध्या से शुरू हुई पहल दिल्ली तक पहुंची और दोनों पक्ष आमने-सामने बैठकर बातचीत करने के लिए तैयार हुए।
पढ़ें :- पतंजलि घी को नकली कहना ब्रजभूषण शरण सिंह पर पड़ा भारी, बाबा रामदेव की कंपनी ने दायर किया 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमाइन टॉपिक्स पर और पढ़ें: