यमुना में युवक ने लगाई यमुना में छलांग: जान बचाने के लिए युवक ने किए प्रयास,युवक के डूबने का वीडियो हुआ वायरल - Mathura News

Published on 24 सित॰ 2026

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में बुधवार की शाम को एक युवक ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। कूदने के बाद युवक काफी देर तक पानी में हाथ पैर फैंककर खुद को बचाने का प्रयास करता रहा,लेकिन वह किनारे पर आने से पहले ही डूब गया। युवक के यमुना में डूबने का

.

जमुनापार इलाके का रहने वाला था युवक

यमुनापार की प्रताप नगर कॉलोनी का रहने वाला अखिल सारस्वत बुधवार की शाम को मथुरा के कृष्णापुरी स्थित यमुना पुल पर पहुंचा। बाइक से पहुंचे अखिल ने पुल के किनारे बाइक खड़ी की। इसके बाद वह काफी देर तक वहां टहलता रहा। इसके बाद वह अचानक पुल की बाउंड्री वॉल पर पहुंचा और वहां यमुना की तरफ जाकर खड़ा हो गया। अखिल की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया।

बाइक से पहुंचे अखिल ने पुल के किनारे बाइक खड़ी कर दी

बाइक से पहुंचे अखिल ने पुल के किनारे बाइक खड़ी कर दी

परिजनों के आने से पहले लगाई छलांग

अखिल को वहां खड़े लोग समझाने लगे,उसे किसी तरह बातों में लगा रहे थे। लेकिन अखिल ने किसी की नहीं सुनी। अखिल के यमुना में कूदने की सूचना किसी ने परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन पुल पर पहुंच गए। लेकिन परिजनों के आने से पहले ही अखिल ने यमुना में करीब 70 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब अखिल को यमुना में कूदता देखा तो उनकी चीखें निकल गई। वह उसे बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाते दिखे।

अखिल ने यमुना में करीब 70 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी

अखिल ने यमुना में करीब 70 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी

3 मिनट में समा गया यमुना में

यमुना में कूदने के बाद अखिल ने बचाव के लिए हाथ पैर फेंके। उसने तैरकर किनारे पर पहुंचने की कोशिश की। वह करीब 3 मिनट तक यमुना से निकलने का प्रयास करता रहा। लेकिन शरीर के अंदर पानी जाने और थकान ने उसे किनारे पहुंचने से पहले रोक लिया। जिसके बाद अखिल यमुना की गहराई में समा गया। अखिल के यमुना में डूबने का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें दिख रहा है कि अखिल ने प्रयास किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

अखिल करीब 3 मिनट तक यमुना से निकलने का प्रयास करता रहा

अखिल करीब 3 मिनट तक यमुना से निकलने का प्रयास करता रहा

पुलिस और SDRF कर रही तलाश

अखिल को यमुना में डूबता देख मौके पर मौजूद एक शख्स ने उसे बचाने के लिए प्रयास किए। वह यमुना में तैरकर कुछ दूर गया भी। लेकिन वह शख्स जब तक अखिल के पास पहुंचता उससे पहले ही अखिल उसकी आंखों से ओझल हो गया था। जिसके बाद वह शक्श वापस किनारे आ गया। युवक के यमुना में कूदने की सूचना पर यमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए SDRF की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने अखिल की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। रात अधिक होने के कारण पुलिस और SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया। अखिल ने यमुना में क्यों छलांग लगाई इसके बारे में परिवार कोई बात करने को तैयार नहीं है।