बीकानेर- कांग्रेस में बगावत,डिप्टी-मेयर के लिए 6 पार्षदों का नामांकन: भीलवाड़ा में बीजेपी के मेयर के बाद उपमहापौर भी निर्विरोध; जैसलमेर में देवरानी-जेठानी आमने-सामने - Jaipur News

Published on 22 सित॰ 2026

प्रदेश के सात नगर निगम में डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषद में उपसभापति और 251 नगर पालिका में उपाध्यक्ष के पदों के लिए आज चुनाव है। भीलवाड़ा नगर निगम में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। बीजेपी के राधेश्याम सोमानी डिप्टी मेयर चुने

.

बीकानेर में कांग्रेस में बगावत सामने आई है। यहां पार्टी ने नसीम बानो को डिप्टी मेयर के लिए प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस पार्षद जावेद खान, मनोज बिश्नोई, सपना मारू, छेल सिंह और अब्दुल वाहिद ने भी नामांकन कर दिया है।

पाली नगर निगम में बीजेपी के साथ ही दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया है। जैसलमेर में उपसभापति चुनाव में बीजेपी से वार्ड-6 की पार्षद मधुबाला देवी सिंह चौहान तो कांग्रेस से उनकी जेठानी व वार्ड-22 की पार्षद प्रेमलता चौहान ने नामांकन किया है।

7 नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव का रिजल्ट…

नगर निगमकुल वार्डकौन जीताकौन हाराजीत का अंतर
उदयपुर80
अजमेर80
अलवर65
बीकानेर80
पाली65
भीलवाड़ा70राधेश्याम सोमानी (भाजपा)निर्विरोध
भरतपुर65

47 नगर परिषद उपसभापति चुनाव का रिजल्ट…

नगर परिषदकुल वार्डकौन जीताकौन हाराजीत का अंतर
किशनगढ़60
पुष्कर25
बालोतरा55
बांसवाड़ा60
बारां60
बाड़मेर55
ब्यावर60
बूंदी60
चित्तौड़गढ़60
निंबाहेड़ा45निलेश मेहता (बीजेपी)निर्विरोध
चूरू60
सरदारशहर55
सुजानगढ़60
दौसा55
डीडवाना40
कुचामन सिटी45
मकराना60
डीग40
धौलपुर60
डूंगरपुर40
गंगानगर65
हनुमानगढ़60
चौमूं45
शाहपुरा55
जैसलमेर45
जालोर40
झालावाड़45
झुंझुनूं60
हिंडौन सिटी60
करौली55
भिवाड़ी60
खैरथल45
तिजारा35
बहरोड़55
कोटपूतली60
नागौर60
फलोदी40
प्रतापगढ़40
राजसमंद45
गंगापुर सिटी60
सवाई माधोपुर60
सलूंबर25
फतेहपुर55
सीकर65
सिरोही35
टोंक59
लालसोट35

नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुनाव रिजल्ट…

नगर पालिकाकुल वार्डकौन जीताकौन हाराजीत का अंतर
कोटा
रामगंजमंडी40महेंद्र सामरिया (बीजेपी)निर्विरोध
इटावा35
सुल्तानपुर25
सुकेत25
सांगोद35
जोधपुर
बिलाड़ा40
पीपाड़ सिटी35
भोपालगढ़25
तिंवरी25
मथानिया25
बालेसर25रूपसिंह इंदा (भाजपा)निर्विरोध
पाली
सोजतसिटी40
सुमेरपुर35
सादड़ी35
खुड़ाला फालना25
बाली25नरपत सिंह राजपुरोहित
(भाजपा)
निर्विरोध
तखतगढ़25
मारवाड़ जंक्शन25
रानीखुर्द20
सोजतरोड25
भरतपुर
बयाना35
नदबई35
उच्चैन25
भुसावर25
वैर25
रूपवास25हेमेंद्र गोयल (भाजपा)निर्विरोध
नागौर
मेड़तासिटी40
बासनी40
कुचेरा25
डेगाना25ताराचंद मेघवाल (भाजपा)निर्विरोध
मेड़ता रोड25
मूंडवा25
जायल25
रियांबड़ी20

निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS…

कोटा की रामगंजमंडी नगर पालिका में निर्विरोध उपाध्यक्ष बने बीजेपी के महेंद्र सामरिया पालिका से दंडवत करते हुए 500 मीटर दूर गोवर्धननाथ मंदिर पहुंचे।

कोटा की रामगंजमंडी नगर पालिका में निर्विरोध उपाध्यक्ष बने बीजेपी के महेंद्र सामरिया पालिका से दंडवत करते हुए 500 मीटर दूर गोवर्धननाथ मंदिर पहुंचे।

सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान बीजेपी चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत की सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से धक्का-मुक्की हो गई।

सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान बीजेपी चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत की सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से धक्का-मुक्की हो गई।

सीकर में पूर्व सभापति और कांग्रेस पार्षद जीवण खां ने बीजेपी प्रत्याशी रेखा बिजारणियां के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

सीकर में पूर्व सभापति और कांग्रेस पार्षद जीवण खां ने बीजेपी प्रत्याशी रेखा बिजारणियां के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…

बीजेपी नेता और पुलिस अफसर में धक्का-मुक्की : सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए बीजेपी के नामांकन के दौरान हंगामा हो गया। अंदर जाने से रोकने पर बीजेपी चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत ने सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से धक्का-मुक्की करते हुए कहा- क्या बकवास कर रहे हो। मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। SDM को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।

किस पार्टी से कितने निकाय प्रमुख बने…

नगर निगमों में वार्डों की स्थिति…

अजमेरभीलवाड़ाउदयपुरअलवरसीकरपालीबीकानेर

निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65%

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट ने चौंकाया:सीएम भजनलाल, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी, डोटासरा-जूली के क्षेत्र में कांग्रेस जीती

राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे

पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…