'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर उनकी बहन करिश्मा कपूर, ननद सोहा और सबा अली खान ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है.
Written By : मयूरी सिंह | Updated at : 21 Sep 2026 01:49 PM (IST)

करीना कपूर बर्थडे स्पेशल
Source : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में है. वहीं आज 21 सितंबर करीना अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास दिन पर उनकी बहन करिश्मा कपूर और ननद सबा और सोहा ने जमकर प्यार लुटाया और उन्हें प्यार से बर्थडे विश किया है.
करिश्मा कपूर ने करीना को यूं किया विश
करिश्मा कपूर ने करीना कपूर संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों बहने एक साख बैठे हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं. करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. हमेशा साथ-साथ, हमेशा ट्विनिंग और विनिंग. तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं.'
ये भी पढ़ेंः 'शक ट्रस्ट नो वन' से 'हुंकार' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये 10 नई धांसू फिल्में-सीरीज
सोह अली खान ने लुटाया प्यार
एक्टर सैफ अली खान की बहन सोह अली खान ने अपनी भाभी करीना कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. सोहा ने इंस्टाग्राम पर करीना संग AI जेनेरेटेड फोटो शेयर की हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारा जन्म 1980 में हुआ था, आप एक सच्ची 80s गर्ल है और इसलिए ये बिल्कुल सही लगा. मेरी खूबसूरत और प्यारी भाभी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. आप हर गुजरे हुए और आने वाले दशक में स्टाइल आइकॉन बनी रहें!'
सबा पटौदी ने भी भाभी करीना को दी बधाई
ननद सबा पटौदी ने भी भाभी करीना कपूर के साथ कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने एक लंबा सा नोट लिख करीना के लिए प्यार जताया है. सबा पटौदी ने कैप्शन में लिखा, मुझे याद है जब मैं आपसे और भाई से किसी शूट पर मिली थी, और आपने लेदर की शॉर्ट स्कर्ट और जैकेट पहनी थी और बहुत कूल लग रही थीं... शायद मैंने भी उस समय आपसे ही वो लुक सीखा था. जब मुझे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मेरा सहारा बनीं. आपने हमेशा मेरा साथ दिया है आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!'
फैमिली के अलावा कई सेलेब्स ने भी करीना कपूर को बर्थडे विश किया.
मलाइका आरोड़ा ने किया विश
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने करीना के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी बेबो. लव यू.'

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है. उन्होंने नोट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे करीना कपूर. तुम्हारे जैसा कोई कभी नहीं होगा.'

ये भी पढ़ेंः 'राइज एंड फॉल 2' में बड़ा ट्विस्ट, जनता तय करेगी कौन बनेगा रूलर और कौन वर्कर
और पढ़ें

About the author मयूरी सिंह
मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.
Read More
Published at : 21 Sep 2026 01:49 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola