लव मैरिज के चार साल बाद युवक की मौत: रोहतक अस्पताल में पत्नी का हंगामा, बोली- सास ने जहर दिया, फांसी लगाने की कहानी बनाई - Rohtak News
Published on 21 सित॰ 2026
लव मैरिज के चार साल बाद युवक की मौत:रोहतक अस्पताल में पत्नी का हंगामा, बोली- सास ने जहर दिया, फांसी लगाने की कहानी बनाई
रोहतक17 घंटे पहले
कॉपी लिंक
अस्पताल में विलाप करतीं युवक की ससुराल की महिलाएं। इनसेट में मृतक की फाइल फोटो।
हरियाणा के रोहतक में सोमवार तड़के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के परिवार का दावा है कि उसने घर में फांसी लगा ली। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी PGI पहुंची और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसका कहना है कि पति के गले पर फांसी का कोई निशान नहीं है।
पत्नी ने आरोप लगाया कि उसने चार साल पहले युवक से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसकी सास उसे पसंद नहीं करती थी। करीब तीन महीने पहले उसे चोरी का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसका पति भी उसके साथ फरीदाबाद में रहने लगा। दो दिन पहले पति अपनी मां के बुलाने पर रोहतक आया था।
फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विशाल की पत्नी का आरोप है कि उसके गले पर फांसी लगाने का निशान नहीं है।
चार साल पहले की थी लव मैरिज
मृतक की पहचान सैनीपुरा निवासी विशाल सैनी (27) के रूप में हुई। विशाल की पत्नी रूबी सैनी ने बताया कि उसने करीब चार साल पहले विशाल से लव मैरिज की थी। शादी से सास रेखा खुश नहीं थी। विशाल शराब पीने का आदी था, जिसके कारण उस पर कर्जा भी हो गया था। तीन महीने पहले सास ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया। विशाल भी फरीदाबाद में उसके पास आ गया और वहीं रहने लगा।
दो दिन पहले मां के बुलाने पर आया था घर
रूबी के मुताबिक, दो दिन पहले विशाल की मां रेखा ने उसे घर बुलाया था। इसके बाद विशाल रोहतक स्थित अपने घर आया था। उसे रात करीब 3 बजे फोन आया कि विशाल ने फांसी लगा ली है। विशाल के परिवार की ओर से बताया गया कि वह करीब डेढ़ घंटे तक फांसी पर लटका रहा, लेकिन गले पर निशान नहीं था। विशाल का शरीर नीला पड़ा हुआ था। उसे शक है कि विशाल को जहर देकर मारा गया है।
दो-चार लाख रुपए लेकर केस खत्म करने का आरोप
रूबी ने आरोप लगाया कि विशाल का मामा कुणाल, उसकी मां रेखा और बहन उस पर केस खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। उसे दो-चार लाख रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने के लिए कहा जा रहा है। विशाल को घर में हिस्सा न देना पड़े, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। विशाल के घर से कोई व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा।
21 दिन पहले विशाल के ससुर की मौत हुई
रूबी की मां मुकेश देवी ने बताया कि 21 दिन पहले उसके पति की PGI में मौत हुई थी। अभी परिवार इस सदमे से बाहर भी नहीं निकला था कि उसके दामाद विशाल की मौत हो गई। विशाल की मां और मामा लगातार रूबी पर तलाक देने का दबाव बना रहे थे। इसी वजह से उसे घर से भी निकाल दिया था। विशाल और रूबी फरीदाबाद में किराए के कमरे में रहने लगे। विशाल की मां लगातार फोन करके उस पर कर्जा चुकाने के लिए घर वापस आने का दबाव बनाती थी।
विशाल की सास मुकेश देवी ने कहा कि रेखा और अन्य ने विशाल की हत्या की है।
दो दिन पहले फोन पर हुई थी विशाल से बात
मुकेश देवी ने बताया कि परसों उसकी विशाल से फोन पर बात हुई थी। विशाल ने कहा था कि वह बहुत परेशान है और अगले दिन घर वापस आएगा। इसके बाद अब उसकी मौत हो गई। विशाल की मां और मामा ने मिलकर उसे मार दिया और घटना को फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप देने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस के अनुसार, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक में चचेरे भाई की हत्या: जमीन के विवाद में बेरहमी से पीटा, परिवार बचाने आया तो आरोपी भागे
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक फिल्म फेस्टिवल में एक्टर रणदीप हुड्डा का देसी अंदाज: युवाओं से बोले- कलेजा पाटैन नै हो रहा; किमै न किमै जरूर होवेगा
0:54
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक के परिवार ने राहुल गांधी से लगाई गुहार: प्राइवेट स्कूल में बच्ची से रेप केस; पिता बोले- न्याय के लिए भटक रहे
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक कोर्ट में अवैध दीवार तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम: वकीलों ने विरोध कर दिया धरना; बिना कार्रवाई लौटे अधिकारी