आमिर खान ने बदला 'रंग दे बसंती' का क्लाइमैक्स, एक रात पहले खाना बनाते हुए सिद्धार्थ ने ऐसे की थी तैयारी

Published on 21 सित॰ 2026

आमिर खान की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को रिलीज़ हुए 20 साल से ज्यादा हो गए हैं. ये फिल्म 2006 में 26 जनवरी को बड़े पर्दे पर आई थी. भले ही फिल्म दो दशक पुरानी हो गई, लेकिन आज भी इसका जिक्र होता रहता है. फिल्म में करण सिंघानिया और भगत सिंह का रोल करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ ने हाल ही में बताया कि कैसे आमिर खान ने एक दिन पहले ‘रंग दे बसंती’ का क्लाइमैक्स ही बदल दिया था. उन्होंने इसका भी खुलासा किया कि पहले स्क्रिप्ट कैसी थी और बाद में क्या बदलाव किया गया.

सिद्धार्थ कन्नन को अभिनेता सिद्धार्थ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. वो अपनी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ पर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान उनसे ‘रंग दे बसंती’ के क्लाइमैक्स में बदलाव पर सवाल हुआ तो सिद्धार्थ ने बताया, “क्लाइमैक्स में सभी पांच लड़कों को रेडियो स्टेशन में बात करना था. आमिर ने इस बात पर जोर दिया कि माइक पर एक ही व्यक्ति होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये (सिद्धार्थ) पूरी पिक्चर में बोलता नहीं है, ये बोलेगा तो और अच्छा लगेगा. इस तरह बदलाव हुआ (क्लाइमैक्स में). जब मैं सेट पर गया और पता चला कि स्क्रिप्ट तो अलग है.”

ये भी पढ़ें: Aamir Khan Movie: अब सुपरहीरो बनेंगे आमिर खान? पुराने दोस्त का मिला साथ, डायरेक्टर भी फाइनल

एक रात में की तैयारी

क्या बिना तैयारी को क्लाइमैक्स शूट किया? इस सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा, “नहीं, एक रात का टाइम था तो मैंने और मेहरा (राकेश ओम प्रकाश मेहरा) ने रात में बैठकर, कौन से सवाल आ रहे हैं और उनके क्या जवाब क्या हैं, हमने रात को खाना बनाते हुए बैठकर तैयारी की.

ये भी पढ़ें: मैं क्यों रो रहा था, वो तो दिखाते वायरल वीडियो पर खफा हुए एक्टर सिद्धार्थ

‘रंग दे बसंती’ स्टारकास्ट और निर्देशक

‘रंग दे बसंती’ का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया था. फिल्म में आमिर और सिद्धार्थ के अलावा वहीदा रहमान, आर माधवन, सोहा अली खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, अतुल कुलकर्णी, एलीस पैटन, अनुपम खेर, ओम पुरी और सायरस साहुकार जैसे कई कलाकार नजर आए थे. फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपये था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 74 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 96.90 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट साबित हुई थी.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button