आजतक स्पोर्ट्स डेस्क | नागोया | 21 सितंबर 2026, 6:22 PM IST
Asian Games 2026 Day 2: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज दूसरा दिन रहा. आज भारतीय खिलाड़ियों न कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, वुशू, हॉकी, निशानेबाजी, तैराकी, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग और सेपक टकरा जैसे इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश किया.
Shooting
एशियन गेम्स 2026 का दूसरे दिन भारत के लिए रोमांचक रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं. हालांकि, भारतीय फैन्स को अभी भी पहले गोल्ड मेडल का इंतजार है.
भारत ने अपने चारों सिल्वर मेडल शूटिंग इवेंट्स में ही जीते हैं. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के नाम मेडल किया. इसके अलावा निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतरीन निशाना साधते हुए सिल्वर मेडल जीता, जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल ने इसी इवेंट में ब्रॉन्ज अपने नाम किया.
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत की सुचिका तारियाल ने कमाल कर दिया. उन्होंने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 किग्रा इवेंट में सिंगापुर की टियो हुई हून को हराकर देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. महिलाओं के टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से करारी शिकस्त दी. इस जीत में सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला ने शानदार खेल दिखाया.
.
6:10 PM (एक घंटा पहले)
भारत ने बांग्लादेश को हराया
Posted by :- Amitभारत ने महिला कबड्डी के ग्रुप A मैच में बांग्लादेश पर 42-21 से शानदार जीत हासिल की. हाफ-टाइम तक 21-10 से आगे रहने के बाद भारत ने दूसरे हाफ में अपनी रफ़्तार बढ़ाई और बांग्लादेश के मुकाबले 21-11 से ज़्यादा अंक बनाए.
4:39 PM (3 घंटे पहले)
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया
Posted by :- Amitआज भारत और पाकिस्तान के बीच हुए दोनों मुक़ाबलों में खेल भावना देखने को मिली. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी अपने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया. बाद में भारत की 3-0 से शानदार जीत के बाद पायस जैन और पाकिस्तान की टीम ने भी नेट के पास हाथ मिलाया.
4:33 PM (3 घंटे पहले)
भारत ने पाकिस्तान को हराया
Posted by :- Amitपायस जैन का शानदार फ़िनिश! भारतीय खिलाड़ी ने मुहम्मद खान को सीधे गेम में 11-4, 11-3, 11-5 से हराकर पाकिस्तान पर भारत की 3-0 से ज़बरदस्त जीत पक्की की. पायस ने पूरे समय संयम बनाए रखा और अहम मौकों पर बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे शानदार अंदाज़ में जीत हासिल हुई. हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन की जीत के बाद भारत ने एकतरफ़ा जीत (क्लीन स्वीप) दर्ज की.
4:12 PM (3 घंटे पहले)
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से आगे
Posted by :- Anurag Jhaटेबल टेनिस में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा जारी है. मेन्स टीम स्पर्धा में ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर 2-0 की लीड ले ली है. जी. साथियान ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया.
3:50 PM (4 घंटे पहले)
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार भारतीय पुरुष टीम
Posted by :- Amitभारतीय पुरुष टीम आज पाकिस्तान के खिलाफ अपने अहम मुकाबले के लिए वेन्यू पर पहुंच गई है. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने अपने मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था. मंगलवार को इंडोनेशिया और ईरान दोनों से हारने के बाद पाकिस्तान सबसे नीचे है, ऐसे में भारत एक अहम जीत हासिल करने और महिला टीम की सफलता को दोहराने की कोशिश करेगा.
3:29 PM (4 घंटे पहले)
रोशिबिना की जीत
Posted by :- Amitरोशिबिना देवी ने अपना पहला मुकाबला अंकों के अंतर से जीता. इसका सीधा मतलब यह है कि बांग्लादेशी एथलीट शिखा खातून उनके सामने टिक नहीं पाईं.
2:36 PM (5 घंटे पहले)
भारत ने बांग्लादेश को आसानी से हराया
Posted by :- Amitलक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पुरुष टीम के पहले राउंड के मैच में बांग्लादेश पर 3-0 से जीत हासिल की. लक्ष्य ने अपना मैच आयमन ज़मान के खिलाफ 21-4, 21-12 से जीता. आयुष ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गौरव सिन्हा को 21-4, 21-13 से हराया. श्रीकांत को अल अमीन जुमार के खिलाफ पहले सेट में कुछ घबराहट भरे पल का सामना करना पड़ा, लेकिन वे 21-15, 21-9 से जीत हासिल करने में सफल रहे.
2:07 PM (5 घंटे पहले)
श्रीहरि को निराशा हाथ लगी
Posted by :- Amitपुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फ़ाइनल में श्रीहरि नटराज को निराशा का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह सबसे आखिर में रहे। श्रीहरि, चीन के जियायु ज़ू (जो अंततः विजेता बने) से 1.48 सेकंड पीछे रहे. श्रीहरि का फ़ाइनल समय 25.52 सेकंड था.
12:47 PM (7 घंटे पहले)
भारत-बांग्लादेश का मैच जारी
Posted by :- Anurag Jhaबैडमिंटन में भारत-बांग्लादेश की टक्कर जारी है. मेन्स टीम स्पर्धा के पहले दौर में भारत ने बांग्लादेश पर 2-0 की बढ़त बना ली है. आयुष शेट्टी ने 21-4, 21-12 से आसान जीत दर्ज की. अब अगले मुकाबले में किदांबी श्रीकांत भाग लेंगे.
11:56 AM (8 घंटे पहले)
भारत ने इंडोनेशिया को धोया
Posted by :- Anurag Jhaभारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में इंडोनेशिया को 17-1 से हराया. दीपिका, ऋतुजा और नवनीत ने हैट्रिक बनाई. भारतीय टीम अब कल थाईलैंड का सामना करेगी.
11:08 AM (8 घंटे पहले)
कबड्डी में भारत ने जापान को पछाड़ा
Posted by :- Anurag Jhaभारतीय मेन्स कबड्डी टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. अपने पहले ग्रुप मैच में भारत ने मेजबान जापान पर 49-24 से दमदार जीत हासिल की. भारतीय टीम अब कल सुबह 7:15 बजे साउथ कोरिया से भिड़ेगी.
10:05 AM (10 घंटे पहले)
सॉफ्ट टेनिस में निराशाजनक प्रदर्शन
Posted by :- Anurag Jhaसॉफ्ट टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है. आध्या तिवारी और जय मीना की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस की जोड़ी के हाथों 2-5 से हार गईं.
9:51 AM (10 घंटे पहले)
भारत के खाते में चार सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज
Posted by :- Anurag Jhaएशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
9:44 AM (10 घंटे पहले)
भारत के खाते में दो और मेडल
Posted by :- Anurag Jhaमेन्स 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल स्पर्धा में भारत को दो मेडल मिले हैं. हिमांशु ढिल्लों ने रजत और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया. हिमांशु ने 252.4 और रुद्रांक्ष ने 230.9 अंक बनाए. चीन के शेन लिहाओ ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड (254.2 अंक) के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

9:36 AM (10 घंटे पहले)
शूटिंग में आ सकते हैं दो और मेडल
Posted by :- Anurag Jhaचीन के शेन लिहाओ ने आखिरी राउंड्स में जोरदार वापसी की है और वो पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं रुद्रांक्ष पाटिल दूसरे और हिमांशु ढिल्लों तीसरे स्थान पर हैं. ऐसे में भारत के पास इस स्पर्धा में डबल मेडल जीतने का शानदार मौका बन गया है.
9:22 AM (10 घंटे पहले)
शूटिंग फाइनल जारी
Posted by :- Anurag Jhaमेन्स 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के फाइनल में रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और हिमांशु ढिल्लों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रुद्रांक्ष फिलहाल पहले और हिमांशु दूसरे स्थान पर हैं. सात शूटर्स अब मेडल की रेस में बचे हैं.
9:18 AM (10 घंटे पहले)
सुचिका तरियाल को ब्रॉन्ज
Posted by :- Anurag Jhaमिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका तरियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा के सेमीफाइनल मेंसुचिका तरियाल को सिंगापुर की टेओ हुई हून ने 2-0 से हराया. एशियन गेम्स के मिक्स मार्शल आर्ट्स में भारत ने पहली बार कोई मेडल अपने नाम किया है.
9:10 AM (10 घंटे पहले)
Boxing मेें सुमित की जीत
Posted by :- Anurag Jhaबॉक्सिंग में भारत की शुरुआत शानदार रही है. सुमित कुंडू ने मेन्स 70 किलोग्राम वर्ग के राउंड-32 मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी बुंजोंग सिंसिरी (थाईलैंड) को 5-0 से हराया.
9:01 AM (11 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: सेपक टकरा में जापान से हारा भारत
Posted by :- Anurag Jhaसेपक टकरा में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. मेन्स टीम रेगू स्पर्धा के ग्रुप-स्टेज मुकाबले में भारत को जापान से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत अब दूसरे मुकाबले में कल मलेशिया से भिड़ेगा.
8:46 AM (11 घंटे पहले)
भारत के नाम अब तक 3 सिल्वर
Posted by :- Anurag Jhaएशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
8:42 AM (11 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Update: तैराकी में ताजा अपडेट
Posted by :- Anurag Jhaभारतीय टीम मेन्स 4X200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में क्वालिफाई करने से चूक गई. भारतीय टीम ने 7:24.32 का समय लेकर हीट-2 में छठा और ओवरऑल नौवां स्थान हासिल किया. फाइनल के लिए टॉप 8 टीमें ही क्वालिफाई करती हैं. कतर 7:24.10 के समय के साथ 8वें स्थान पर रहा.
8:36 AM (11 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Live Updates: भारत प्री-क्वार्टर फाइनल में
Posted by :- Anurag Jhaसॉफ्ट टेनिस में अच्छी खबर सामने आई है. भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 में से 2 मैच जीते और उसने मिक्स्ड डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. आध्या तिवारी और जय मीना प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे अपनी चुनौती पेश करेंगे.
7:55 AM (12 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: तैराकी में धनुष का निराशाजनक प्रदर्शन
Posted by :- Anurag Jha धनुष सुरेश मेन्स 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके. हीट में 1:03.46 के समय के साथ धनुष सुरेश 22वें स्थान पर रहे. क्वालिफाई करने वाले आखिरी एथलीट की टाइमिंग 1:00.79 रही.
7:28 AM (12 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Update: शूटिंग में एक और अच्छी खबर
Posted by :- Anurag Jhaरुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों मेन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंच गए हैं. क्वालिफाइंग राउंड में रुद्रांक्ष 631.8 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे. वहीं 630 अंकों के साथ हिमांशु ने सातवें नंबर पर फिनिश किया. दोनों खिलाड़ी सुबह 9 बजे फाइनल में उतरेंगे.
7:24 AM (12 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत को तीसरा मेडल
Posted by :- Anurag Jhaभारत को एशियन गेम्स 2026 में तीसरा सिल्वर मेडल हासिल हुआ है. मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में ये सिल्वर मेडल मिला है. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की तिकड़ी ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए. चीन ने 1899 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
7:17 AM (12 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत ने पाकिस्तान को हराया
Posted by :- Anurag Jhaमहिला टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप मैच में 3-0 से करारी शिकस्त दी है. तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराया. इससे पहले सुतीर्था मुखर्जी और सिंड्रेल दास ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते थे. इस जीत के साथ भारत ने नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है.
7:15 AM (12 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: तैराकी में निराशाजनक खबर
Posted by :- Anurag Jhaआकाश मणि और गीतेश शाह मेन्स 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके. आकाश ने 26वां (23.43 सेकंड) और गीतेश ने 28वां स्थान (23.57 सेकंड) हासिल किया.
7:03 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत के सामने बेबस पाकिस्तान
Posted by :- Anurag Jhaमहिला टेबल टेनिस में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा साफ दिख रहा है. सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को हराकर भारतीय टीम को पाकिस्तान पर 2-0 की लीड दिला दी है. सिड्रेला ने मुकाबला 11-6, 11-7, 11-5 से जीता.
7:01 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: शूटिंग में मेडल की उम्मीद
Posted by :- Anurag Jhaमेन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत और चीन के निशानेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है. भारत की ओर से रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने शानदार शुरुआत की है और दोनों फिलहाल टॉप-5 में बने हुए हैं. दोनों निशानेबाज भारत की पदक उम्मीदों को मजबूती दे रहे हैं.

6:58 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: नटराज फाइनल में
Posted by :- Anurag Jhaभारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने मेन्स 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने 25.37 सेकंड का समय निकालकर हीट-2 में तीसरा और कुल मिलाकर 9वां स्थान हासिल किया. ऋषभ दास फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए. फाइनल दोपहर 1:30 बजे होगा.
6:52 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: शूटिंग में ताजा अपडेट
Posted by :- Anurag Jhaमेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत और चीन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. भारत फिलहाल दूसरे और चीन पहले नंबर पर है. भारतीय निशानेबाजों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को कड़ी टक्कर दी है. दोनों टीमों के बीच अंतर फिलहाल काफी कम है. विमेंस स्पर्धा में चीन ने पहले दिन दबदबा बनाया था, लेकिन पुरुषों के मुकाबले में अभी तस्वीर अलग नजर आ रही है. भारत मजबूत चुनौती पेश कर रहा है और मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है.

6:48 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत ने पाकिस्तान पर ली लीड
Posted by :- Anurag Jhaमहिला टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की है. पहला मैच सुतीर्था मुखर्जी और अलीना खान के बीच खेला गया, जिसमें सुतीर्था ने 11-3, 11-3, 11-4 से जीत हासिल की. अब दूसरा मैच सिंड्रेला दास और कलसूम खान के बीच हो रहा है.
6:43 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 India Live: सेपक टकरा में अच्छी शुरुआत
Posted by :- Anurag Jhaसेपक टकरा के मेन्स रेगू टीम स्पर्धा में भारत और जापान की टक्कर है. भारत ने मैच-1 को सीधे सेटों में जीत दर्ज कर मुकाबले में बढ़त बना ली है. दूसरे सेट में भारतीय टीम पर थोड़ा दबाव जरूर आया, लेकिन खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और जीत पर मुहर लगा दी.
6:37 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Results: वुशू में निराशाजनक प्रदर्शन
Posted by :- Anurag Jhaवुशू में न्येमान वांगसु ने निराश किया है. विमेंस चांगक्वान फाइनल में 9.573 के स्कोर के साथ न्येमान वांगसु ने 15वां स्थान हासिल किया.
6:34 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच शुरू
Posted by :- Anurag Jhaमहिला टेबल टेनिस के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है. पहले मैच में सुतीर्था मुखर्जी का सामना अलीना खान से हो रहा है.

6:33 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 India Live: भारत के नाम दो सिल्वर
Posted by :- Anurag Jhaएशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
6:24 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 India Schedule: आज भारत का शेड्यूल
Posted by :- Anurag Jhaशूटिंग
सुबह 6:15 बजे- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल- हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल
सुबह 6:30 बजे- मेन्स स्कीट इंडिविजुअल और टीम इवेंट (पहला दिन)- मेराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल
सुबह 6:30 बजे- विमेंस स्कीट इंडिविजुअल और टीम इवेंट (पहला दिन)- परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान
सुबह 9:00 बजे- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल फाइनल- हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
टेबल टेनिस
सुबह 6:15 बजे- भारत बनाम पाकिस्तान (विमेंस टीम ग्रुप F)
दोपहर 3:30 बजे- भारत बनाम पाकिस्तान (मेन्स टीम ग्रुप F)
सॉफ्ट टेनिस
सुबह 5:30 बजे- आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम विवा चाओ/चानरोसेका खुन (कंबोडिया)- मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B
सुबह 6:30 बजे- आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम बुड न्यामदोरज/एन्खखुस्लेन गनबातर (मंगोलिया)- मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B
सुबह 7:30 बजे- आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम किम येओन-ह्वा/जेक्यू पार्क (साउथ कोरिया)- मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B
दोपहर 12:00 बजे- मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल और फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
तैराकी
सुबह 6:32 बजे- मेन्स 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स- ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज
सुबह 6:46 बजे- मेन्स 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्टाइल हीट्स- मणि आकाश
सुबह 6:50 बजे- मेन्स 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स- गीतेश शाह
सुबह 7:06 बजे- मेन्स 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट्स- धनुष सुरेश
वुशु
सुबह 5:30 बजे- विमेंस चांगक्वान फाइनल- न्येमन वांगसु
दोपहर 3:15 बजे- विमेंस 60 किग्रा राउंड ऑफ और 16- रोशिबिना देवी बनाम मोस्ट खातून (बांग्लादेश)
दोपहर 3:50 बजे- मेन्स 56 किग्रा राउंड ऑफ 16- आर्यन बनाम शहजादा सफी (अफगानिस्तान)
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA)
सुबह 8:00 बजे- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा सेमीफाइनल- सुचिका तरियाल बनाम टेओ हुई हून (सिंगापुर)
हॉकी
सुबह 9:30 बजे- भारत बनाम इंडोनेशिया (विमेंस पूल B)
कबड्डी
सुबह 9:45 बजे- भारत बनाम जापान (मेन्स ग्रुप A)
शाम 4:15 बजे- भारत बनाम बांग्लादेश (विमेंस ग्रुप A)
बैडमिंटन
सुबह 11:30 बजे- भारत बनाम बांग्लादेश (मेन्स टीम फर्स्ट राउंड)
बॉक्सिंग
दोपहर 2:45 बजे- मेन्स 70 किग्रा राउंड ऑफ 32- सुमित बनाम बुंजोंग सिंसिरी (थाईलैंड)
सेपक टकरा
सुबह 5:30 बजे- भारत बनाम जापान (मेन्स टीम रेगू ग्रुप B)
6:22 AM (13 घंटे पहले)
Asian Games 2026 Day 2: शूटिंग में पदक की आस
Posted by :- Anurag Jhaएशियन गेम्स 2026 के पहले दिन दो सिल्वर मेडल जीतकर शुरुआत करने वाला भारत अब दूसरे दिन अपनी पदक संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरा है. आज सबसे ज्यादा नजरें शूटिंग पर हैं, जहां हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम और इंडिविजुअल स्पर्धा में चुनौती पेश करने जा रहे हैं. मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून से भिड़ेंगी. क्वार्टर फाइनल जीतकर पहले ही पदक पक्का कर चुकीं सुचिका की नजर अब फाइनल में जगह बनाने पर हैं. इसके अलावा भारत की मेन्स और विमेंस टेबल टेनिस टीमें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगी, जबकि कबड्डी में भी भारतीय अभियान की शुरुआत होगी.
6:15 AM (13 घंटे पहले)
एशियन गेम्स का आज दूसरा दिन
Posted by :- Anurag Jhaसुप्रभात दोस्तों! एशियन गेम्स 2026 का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी जिन-जिन खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं, उससे जुड़े अपडेट्स हम आपके साथ लगातार शेयर करेंगे. हमारे साथ बने रहिए और ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए...