सिस्टम को छात्रों से खतरा, क्योंकि वो सवाल पूछता है... इंदौर में 'छात्रों की गूंज' में राहुल गांधी का सरकार पर हमला

Published on 19 सित॰ 2026

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम को स्टूडेंट्स से खतरा है, क्योंकि वो सवाल पूछता है. स्टूडेंट्स पूछता है कि अमित शाह के बेटे ICC के चेयरमैन कैसे बन गए? देश के पूरे बिजनेस को दो लोगों ने कैसे कैप्चर कर लिया? ज्यूडिशरी समेत बाकी संस्थाएं अपना काम क्यों नहीं कर रहीं? इलेक्शन कमीशन अपना काम क्यों नहीं कर रहा है?

उन्होंने कहा कि छात्र सवाल पूछता है, अंधभक्त भ्रम का शिकार होता है. स्टूडेंट सभी से प्यार करते हैं, अंधभक्त नफरती होता है. स्टूडेंट विनम्र होते हैं, अंधभक्त घमंडी होता है. स्टूडेंट निडर होते हैं, अंधभक्त डरपोक होता है. स्टूडेंट महिलाओं की इज्जत करते हैं, अंधभक्त अपमान करता है. स्टूडेंट ईमानदार होते हैं, अंधभक्त बेईमान और झूठा होता है. इसलिए सिस्टम देश में अंधभक्त तैयार करता है, उन्हें प्रमोट करता है.

सिस्टम को स्टूडेंट्स से खतरा है, क्योंकि वो सवाल पूछता है।

स्टूडेंट्स पूछता है 👇

• अमित शाह के बेटे ICC के चेयरमैन कैसे बन गए? • देश के पूरे बिजनेस को दो लोगों ने कैसे कैप्चर कर लिया? • ज्यूडिशरी समेत बाकी संस्थाएं अपना काम क्यों नहीं कर रहीं? • इलेक्शन कमीशन अपना काम pic.twitter.com/uuWk2U31cD

— Congress (@INCIndia) September 19, 2026

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र नफरत नहीं करते, प्रेम से संवाद करते हैं. सिस्टम नहीं, छात्र देश के भविष्य हैं. सिस्टम ही छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा है. छात्रों के बिना देश मजबूत नहीं बन सकता है. सवाल पूछना छात्रों का स्वभाव है. छात्र इस समय खुश नहीं हैं. छात्र दबाव में हैं. छात्रों के लिए वह सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं. एजुकेशन छात्रों का हक है. स्टूडेंट्स के भविष्य को सिस्टम कैसे चैलेंज कर रहा है.

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने सिस्टम की बात की. सिस्टम हमारे खिलाफ है. एजुकेशन के खिलाफ है. देश पर सिस्टम का कब्जा है. उन्होंने सिस्टम पर फोन टैपिक करने का भी आरोप लगाया.

आज हिंदुस्तान के स्टूडेंट्स खुश नहीं हैं।

क्योंकि 👇

• स्टूडेंट्स बहुत परेशान हैं • उनके ऊपर बहुत दबाव है • उन्हें भविष्य नहीं दिख रहा

: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi

📍 इंदौर, मध्य प्रदेश #ChhatronKiGoonj pic.twitter.com/zj3iFMqwGV

— Congress (@INCIndia) September 19, 2026

राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम अपने लोगों को, अपने बच्चों को हर संस्था के ऊपर बैठा देता है. सिस्टम को छात्रों से खतरा है, क्योंकि छात्र सवाल पूछता है. छात्र पूछता है कि बाकी संस्थाएं क्यों नहीं काम करती है? चुनाव आयोग काम क्यों नहीं करता.

शिक्षा हिंदुस्तान के हर छात्र का हक… बोले राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि सिस्टम के लोग अंधभक्त चाहते हैं, लेकिन अपने बच्चों को अंधभक्त नहीं बनाते हैं. वे अपने बच्चों को बाहर भेजेंगे पढ़ाने के लिए और इंग्लिश सिखाएंगे. छात्र देश को बनाता है. शिक्षा देश की नींव है. शिक्षा कोई लग्जरी नहीं है. शिक्षा हिंदुस्तान के हर छात्र का हक है. यह हक देना सरकार का काम है. किसी भी देश की शिक्षा का सिस्टम सरकार की जिम्मेदारी है.

उन्होंने मौजूदा सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे सवाल पूछने वाले स्टूडेंट नहीं, बल्कि अंधभक्त चाहिए. राहुल गांधी के मुताबिक, एक छात्र जिज्ञासु होता है और सवाल करता है. यही सवाल करने की प्रवृत्ति सिस्टम के लिए चुनौती बन जाती है.

उन्होंने कहा कि एक छात्र किसी बात को चुपचाप स्वीकार नहीं करता, बल्कि यह जानना चाहता है कि ऐसा क्यों हो रहा है और संस्थाएं अपना काम ठीक से क्यों नहीं कर रही हैं. उनके भाषण में युवाओं के भीतर सवाल करने और जवाब मांगने की प्रवृत्ति बनाए रखने पर खास जोर रहा.

उन्होंने स्टूडेंट की सोच को मोहब्बत, सम्मान और विनम्रता से जोड़ते हुए कहा कि छात्र दूसरे की बात सुनता है, सवाल करता है और फिर अपनी राय रखता है. इसके विपरीत, अंधभक्त शब्द के साथ उन्होंने नफरत, अहंकार और डर का जिक्र किया. महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि छात्र महिलाओं का सम्मान करता है, जबकि अंधभक्त वाली सोच में महिलाओं के अपमान की गुंजाइश बनती है.

स्टूडेंट्स भारत के भविष्य हैं, उनके बिना देश मजबूत नहीं हो सकता।

स्टूडेंट्स 👇

• Curious होते हैं • नफरत नहीं करते • Humble होते हैं • निडर होते हैं • Tolerant होते हैं • ईमानदार होते हैं

: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi

📍 इंदौर, मध्य प्रदेश #ChhatronKiGoonj pic.twitter.com/BLe9wGM0lr

— Congress (@INCIndia) September 19, 2026

शिक्षा को बर्बाद कर रही है सरकार… राहुल का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि देश में उल्टा हो रहा है. पहले 2014 में बजट का 4.6 फीसदी शिक्षा में जाता था. उसके बाद बजट कम कर 2.6 फीसदी कर दिया गया है. 0.7 लाख करोड़ रुपए जो शिक्षा में जाने थे, वे शिक्षा में नहीं गए. वे अरबपतियों के हाथ में गए. पिछले दस साल में डेढ़ करोड़ छात्रों से स्कॉलशिप छीनी गयी है. आज हिंदुस्तान में दस लाख शिक्षकों के पद खाली हैं. शिक्षा का सिस्टम बर्बाद किया जा रहा है. शिक्षकों की भर्ती कम हो रही है.

राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक लाख सरकारी स्कूल बंद हुए हैं. 55 फीसदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बंद हुए हैं. हॉस्टल 100 में से सिर्फ 14 बच्चों को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि जब सरकार शिक्षा में कम पैसा डालती है, तो छात्र खतरे में होता है.

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि दिल में जो उम्मीद टूटी है. वह फिर से वापस आए और सिस्टम में विश्वास करना सीखें. आज देश में हिंसा और नफरत फैलाई जा रही है. यह छात्र ही मिटा सकता है. यह छात्र का हिंदुस्तान चाहते हैं. हिंसा और नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहता हूं.

छात्रों ने मंच पर आकर बताई समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे कुछ छात्रों ने मंच पर आकर मध्य प्रदेश के व्यापम सहित विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी अपनी शिकायतें बताईं. उन्होंने कहा कि परीक्षा और साक्षात्कार पास करने के बाद भी कई अभ्यर्थी बेरोजगार हैं और परीक्षाओं या परिणामों में देरी हो रही है. राहुल गांधी ने शिक्षा बजट का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में शिक्षा पर बजट का 4.6 प्रतिशत खर्च होता था, जो अब घटकर 2.6 प्रतिशत रह गया है.

उन्होंने छात्रवृत्तियां वापस लिए जाने, शिक्षकों के खाली पदों और सरकारी स्कूलों के बंद होने के आंकड़े भी बताए. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी इमारत गिरने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने छात्रावास सुविधाओं की कमी की बात कही. घटना में मारे गए छात्र अर्पित जाज के परिजन भी मंच पर मौजूद रहे.

इस कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी Gen Z युवाओं और छात्रों के साथ संवाद करते हैं और कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, पेपर लीक और कॉम्पिटिटिव एग्जाम जैसे खास मुद्दों पर सरकार की आलोचना करते हैं. राहुल गांधी शनिवार दोपहर को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया.

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है. हालांकि सुरक्षा की शर्तों और तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के साथ घमासान मचा था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब ये आवाज दबने और थमने वाली नहीं है. जननायक राहुल गांधी के साथ देश के स्टूडेंट्स एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए हुंकार भर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Rahul GandhiIndore: इंदौर मेंराहुल गांधीकी गूंज…31 कंडीशन अप्लाई

कुमार विक्रांत

कुमार विक्रांत

टीवी9 भारतवर्ष में नेशनल अफेयर्स एडिटर हैं. इससे पहले आजतक, एनडीटीवी और ईटीवी में सेवाएं दे चुके हैं. फ़िल्म, संगीत और खेलों का शौक.

Read More

google button