रेवाड़ी में ग्रामीणों ने 5 लोगों के खिलाफ दी शिकायत: गो-तस्करों ने डवाना से उठाई थी गाय; मालिक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश - Rewari News

Published on 19 सित॰ 2026

रेवाडी53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी में गाड़ी में रखे पत्थर दिखाते गोरक्षक टीम के सदस्य। - Dainik Bhaskar

रेवाड़ी में गाड़ी में रखे पत्थर दिखाते गोरक्षक टीम के सदस्य।

रेवाड़ी जिले के डवाना गांव से आधी रात गाय चोरी कर ले जाने के मामले में गाय मालिक ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया कि 17 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे पांच लोग उसके प्लाट में खूंटे से बंधी गाय को खोलकर महिंद्रा पिकअप गाड़ी में डालकर ले गए। शिकायत में जिन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए है, उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।

गांव डवाना निवासी प्रेमसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गाय चोरी होते ही उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही गोरक्षक दल के सदस्य हेमंत को भी फोन किया। इसके बाद वह बाइक से पिकअप का पीछा करने लगा। इसी दौरान एक बिना नंबर की आई-20 कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारने की कोशिश की, जिसके बाद वह वापस घर लौट आया।

इसके बाद प्रेम सिंह अपने परिचित भानोर सिंह के साथ गाड़ी लेकर पिकअप की तलाश में निकला, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। कुछ देर बाद सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस का फोन आया कि मोडावाली स्थित अमनगंज सोसायटी के पास एक पिकअप मिली है, जिसमें गाय है। सूचना पर प्रेम सिंह मौके पर पहुंचा, जहां गोरक्षक दल के सदस्य भी मौजूद थे।

गो तस्करों की गाड़ी से गाय को उतारती पुलिस व गोरक्षक की टीम।

गो तस्करों की गाड़ी से गाय को उतारती पुलिस व गोरक्षक की टीम।

3 किमी तक बिना टायर के दौड़ाई गाड़ी

गोरक्षकों को गांव कोनसीवास के पास तस्करों की गाड़ी दिखाई दी। गाड़ी को रोकने के लिए रास्ते में कांटे डाले गए, जिससे उसके टायर पंचर हो गए। इसके बावजूद तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी और बिना टायर के रिम पर ही उसे चलाते हुए भागने लगे। तस्कर कोनसीवास से पदैयावास तक करीब 3 किलोमीटर गाड़ी को इसी हालत में चलाते रहे।

बचाव में गाड़ी के आगे फेंकी तीन गाय

गांव पदैयावास के पास गोरक्षक दल की टीम तस्करों के करीब पहुंच गई। इस दौरान तस्करों ने बचाव के लिए गोरक्षक दल की टीम पर दो बार फायरिंग भी की। इसके बावजूद गोरक्षक टीम ने पीछा जारी रखा। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने गांव पदैयावास के समीप चलती गाड़ी से तीन गायों को नीचे फेंक दिया, लेकिन गोरक्षकों की टीम ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।

कॉलेज के पास गाड़ी छोड़कर हुए फरार

गढ़ी बोलनी रोड़ पर सोमाणी कॉलेज के समीप तस्कर पिकअप गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची गोरक्षकों की टीम ने पिकअप से एक गाय को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में तीन तस्कर आगे बैठे हुए थे। जबकि पीछे एक तस्कर बैठा हुआ था। पीछे बैठे युवक द्वारा फायरिंग की जा रहीं थी।

.

खबरें और भी हैं...

  • 4 दिनों तक रेवाड़ी-मथुरा रूट की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित: अलवर में फुट ओवर ब्रिज का काम, स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी

    अलवर में फुट ओवर ब्रिज का काम, स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल में आयुर्वेदिक-कॉलेज में 100 सीटों पर दाखिले की मंजूरी: पहले 50 सीटों पर अटकी थी मान्यता; NCISM ने जारी किए आदेश

    पहले 50 सीटों पर अटकी थी मान्यता; NCISM ने जारी किए आदेश|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार के खारा बरवाला हत्याकांड में छठा आरोपी गिरफ्तार: युवक का पीट-पीटकर किया था मर्डर; CCTV खंगालते हुए हमलावरों तक पहुंची पुलिस

    युवक का पीट-पीटकर किया था मर्डर; CCTV खंगालते हुए हमलावरों तक पहुंची पुलिस|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में आयोग चेयरपर्सन की 18 स्पा सेंटरों पर रेड: 30 युवतियां, 20 युवक पकड़े, नाबालिग होने का संदेह; बाहर से लगे थे ताले, कटर से काटे

    0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर