टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत ने तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान को 127 रनों से हराकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से जीती.
Written By : नीरज शर्मा | Updated at : 18 Sep 2026 07:59 AM (IST)

भारतीय टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मैच में 127 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से जीत ली है. अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 108 रन की शतकीय पारी खेली. उन्होंने महज 30 गेंद में सेंचुरी पूरी करके सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. मगर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने भी टी20 में सबसे ज्यादा जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
टीम इंडिया ने तीसरा टी20 मैच 127 रनों के अंतर से जीता है. दरअसल यह मेंस टी20 क्रिकेट में कुल 10वीं बार है जब भारत ने 100 रन या उससे बड़े अंतर की जीत दर्ज की है. फुल मेंबर देशों में भारत सबसे आगे है, वहीं कुल रिकॉर्ड की बात करें तो केवल कनाडा ऐसा कर पाया है.
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 100 रन या उससे बड़े अंतर की जीत का रिकॉर्ड भारत और कनाडा के नाम है. भारत और कनाडा ने 10-10 बार टी20 में यह कारनामा किया है. फुल मेंबर देशों की बात करें तो इस सूची में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है, जिसने 8 बार 100 रन या उससे बड़े अंतर की जीत दर्ज की है. पाकिस्तान और इंग्लैंड 6-6 बार ऐसा कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, एक में तो कर ली कोहली की बराबरी
T20I में सबसे ज्यादा बार 100 या अधिक रनों की जीत
- 10 बार - भारत
- 8 बार - जिम्बाब्वे
- 6 बार - पाकिस्तान
- 6 बार - इंग्लैंड
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का जीत का सिलसिला जारी है. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये दोनों देश कुल 21 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 19 बार टीम इंडिया जीती है, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया और एक मैच टाई रहा था.
मैच में क्या हुआ
17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में सेंचुरी पूरी करके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने इस मुकाबले में 108 रन की पारी खेली. 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई अफगानिस्तान की टीम महज 94 रनों पर सिमट गई.
अफगानिस्तान को 127 रनों की बड़ी हार मिली. यह टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. इससे पहले अफगान टीम की सबसे बड़ी हार इंग्लैंड के खिलाफ आई थी.
यह भी पढ़ें:
अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा ने खोला 'ॐ नमः शिवाय' सेलिब्रेशन का राज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
Published at : 18 Sep 2026 07:59 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola