दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, एक्ट्रेस ने डिलीवरी से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद
Deepika Padukone-Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के पहुंचे. यहां पर एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी डिलीवरी से पहले बप्पा का आशीर्वाद भी लिया.
Deepika Padukone-Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के पहुंचे. यहां पर एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी डिलीवरी से पहले बप्पा का आशीर्वाद भी लिया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/18/ranveer-singh-9-2026-09-18-18-51-52.png)
Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी जब से ब्लॉकबस्टर हुई है, तब से एक्टर पब्लिक में बहुत ही कम नजर आ रहे हैं. उनकी पब्लिक अपीयरेंस काफी कम हो गई है, वह अपने काम में काफी बिजी हो गए हैं. एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म प्रलय में बिजी चल रहे हैं. हालांकि, वह इतनी बिजी शेड्यूल में भी अपने परिवार के साथ भी वक्त बिता रहे हैं और फैमिली के साथ गणेश चतुर्थी का भी त्योहार मनाते हुए नजर आए. इसी मौके पर वह और दीपिका पादुकोण हाल ही में सिद्धिविनायक मंदर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें दोनों काफी खूबसूरत नजर आए. वहीं, एक्टर अपनी पत्नी यानी दीपिका भीड़ में प्रोटेक्टर करते हुए दिखे. उनका ये जेस्चर लोगों को खूब पसंद आ रहा है .
एक्ट्रेस सास-सुसर और रणवीर के साथ पहुंचीं मंदिर
दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और जल्द वह दूसरी बच्चे की मां बनने वाली हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर वह अपने सास-सुसर और पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने गईं. एक्ट्रेस अपनी प्रग्नेंसी के चलते लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन वह खास मौके पर पब्लिक में नजर आती हैं. उन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. इसी बीच जब वह अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह संग मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं तो फैंस काफी खुश नजर आए. उनके साथ लोग फोटो और वीडियो बनाते हुए दिखे, दोनों गणेश चतुर्थी के मौके पर पारंपरिक पहनावे में नजर आए, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस की डिलीवरी अक्टूर या नवंबर में हो सकती है, इस खास मौके पर वह बप्पा का आशीर्वाद लेने के मंदिर पहुंची हैं.
लालबागचा राजा पंडाल भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे रणवीर
इससे पहले रणवीर सिंह गुरुवार को भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे. यहां पर उन्होंने उस समय सबका दिल जीत लिया. उन्होंने बताया कि त्योहार के हिस्से के तौर पर उन्होंने 1000 लड़कियों को पढ़ाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा था, 'मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लेता हूं. मुझे उम्मीद है कि इससे बप्पा खुश होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा.' रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जो इस पहल में हिस्सा ले रहे हैं.'
दीपिका-रणवीर की पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ
रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में इटली में शादी की थी, शादी के 6 साल बाद दीपिका ने बेटी दुआ को जन्म दिया. इसी के साथ अब कपल दूसरे बेबी के वेलकम की तैयारी में है. रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म प्रलय की शूटिंग भी बिजी चल रहे हैं. जिसका निर्दशन जय मेहता कर रहे हैं और यह एक तरह की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है. इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन आएंगी. हाल ही सेट से उनका एक लुक सामने आया था, जिसमें वह लंबे बालों में काफी खतरनाक दिख रहे थे. ये फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है. वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह अल्लू अर्जुन की राका और शाह रुख खान की फिल्म किंग में नजर दिखाई देंगी. किंग इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जबकि राका अलगे साल 2027 में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: सलमान खान फैन के लिए अपने ड्राइवर से भिड़े, Fan के पैर पर कार का पहिया चढ़ने पर भाईजान का हुआ पारा हाई
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें