दारोगा बहाली धांधली: बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News

Published on 16 सित॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Candidates Are Alleging 'hall Management' And Queue Setting In The Main Exam Results Released By BPSSC.

दारोगा बहाली धांधली:बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे

पटना31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा जारी दारोगा मुख्य परीक्षा परिणाम में ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप अभ्यर्थी लगा रहे हैं। दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया है कि गया कॉलेज, गयाजी और पूर्णिया का कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र ज्यादा विवादों में हैं। दोनों केंद्रों पर क्रमवार पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। गया कॉलेज से 103 और पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से 33 अभ्यर्थी बिना किसी गैप के लगातार पास घोषित किए गए हैं। गया कॉलेज से 471 कैंडिडेट जबकि पूर्णिया के स्कूल से 113 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

लगातार क्रम से पास होने वाले अभ्यर्थियों के 38 समूह

1: गया कॉलेज (कोड 1301) : यहां 28 अलग-अलग समूहों में 103 अभ्यर्थी लगातार पास हैं। रिजल्ट के पेज 30 पर रोल नंबर 1113010144 से 1113010150 तक लगातार 7 अभ्यर्थी पास हैं। पेज 29 पर रोल नंबर 1113010006 से 1113010011 तक लगातार 6 अभ्यर्थी पास हैं। पेज 32 पर लगातार 5 अभ्यर्थी पास हैं। इसके अलावा लगातार 4-4 पास होने के 10 क्लस्टर और लगातार 3-3 पास होने के 15 क्लस्टर दर्ज हैं।

2: पूर्णिया कन्या उच्च विद्यालय (कोड 1507) : यहां 10 अलग-अलग समूहों में 33 अभ्यर्थी क्रमवार पास हैं। रिजल्ट के पेज 57 पर रोल नंबर 1115070084 से 1115070088 तक लगातार 5 अभ्यर्थी पास हैं। इसी पेज पर लगातार 4 अभ्यर्थियों के पास होने का 1 क्लस्टर और लगातार 3-3 पास के 8 क्लस्टर मौजूद हैं।

भागलपुर और खगौल के परीक्षा केंद्र की भी शिकायत मिली

ईओयू की एसआईटी को भागलपुर जिला स्कूल और खगौल उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र की शिकायत भी मिली है। भागलपुर वाले केंद्र पर बायोमेट्रिक की शिकायत मिली है। वहीं खगौल वाले सेंटर की छात्रा ने बुकलेट फटी होने और जैमर की शिकायत की थी। भागलपुर वाले केंद्र पर 480 अभ्यर्थियों में से 151 और खगौल स्थित परीक्षा केंद्र से 480 अभ्यर्थियों में से 151 सफल हुए हैं। दोनों परीक्षा केंद्रों पर क्रमवार पास होने का पैटर्न भी सामने आया है। भागलपुर वाले केंद्र से 15 और खगौल के सेंटर से 17 अभ्यर्थी क्रमवार पास हुए हैं।

11 परीक्षा केंद्रों से क्रमवार पास होने की संख्या सबसे ज्यादा

59 परीक्षा केंद्रों में 11 ऐसे हैं, जहां क्रमवार पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक है। 3 से 7 तक लगातार पास होने वाले असामान्य क्लस्टरों का विश्लेषण किया गया। राज्य के शीर्ष 11 केंद्रों पर ऐसे 79 क्लस्टरों में कुल 301 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें से 45% (136 छात्र) अकेले गया और पूर्णिया के दागी केंद्रों से हैं।

परीक्षा केंद्रजिलाक्लस्टरक्रमवार पास
गया कॉलेजगयाजी28103
कन्या उच्च विद्यालयपूर्णिया1033
शास्त्रीनगर बालक उ.वि.पटना931
बीकेडीए ब्वायज हाई स्कूलदरभंगा827
महंत हनुमान शरण राजापुरपटना722
खगोल बालिका उ.मा. स्कूलपटना517
प्लस टू एमएल एकेडमी लहेरियासरायदरभंगा516
फुलवारीशरीफ उ.मा. स्कूलपटना515
घंटाघर जिला स्कूलभागलपुर413
मारवाड़ी उच्च विद्यालय पटना सिटीपटना412
सर जीडी पाटलिपुत्रा, कदमकुआंपटना412

.