पानीपत बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण:सीनियर वकीलों ने दिलाई शपथ, प्रतिद्वंद्वी रजनीश त्रेहन ने दिया समर्थन का भरोसा
पानीपत5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पानीपत में शपथ लेते हुए बार एसाेसिएशन प्रधान वीरेंद्र मलिक।
पानीपत जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित गवर्निंग बॉडी का मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि किसी VIP की बजाय बार एसोसिएशन के 50 साल से अधिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं (सीनियर्स) ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सभागार में आयोजित इस गरिमामय समारोह में जिले के बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं प्रधान पद पर वीरेंद्र मलिक के सामने चुनाव लड़े और तीसरे नंबर पर रहे एडवोकेट रजनीश त्रेहन ने कहा कि चुनाव में बेशक हम आमने-सामने थे, लेकिन जब भी बार और वकीलों के हितों की बात आएगी, नई गवर्निंग बॉडी को जब भी मेरी जरूरत होगी, मैं अपने अनुभव के आधार पर हमेशा उनके साथ रहूंगा।

उप प्रधान पद की शपथ लेती नीलम कंधोल।
वकीलों के हितों के लिए रहूंगा समर्पित- प्रधान
प्रधान पद की शपथ लेते हुए एडवोकेट वीरेंद्र मलिक ने बार की एकता और गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने शपथ पत्र में कहा- मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपने पद की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए बार संविधान एवं नियमों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ पालन करूंगा।
मैं जिला बार एसोसिएशन पानीपत की एकता, गरिमा एवं हितों की रक्षा करते हुए समस्त अधिवक्ताओं के कल्याण एवं हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करूंगा। मैं अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करूंगा व बार एवं उसके सभी सम्मानित सदस्यों के हितों को सर्वोपरि रखूंगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार
प्रधान वीरेंद्र मलिक के साथ-साथ कार्यकारिणी के अन्य सभी 5 प्रमुख पदों पर चुने गए वकीलों ने भी पद की शपथ ली। इसी के साथ महिला उप-प्रधान पद पर नीलम कंधोल, पुरुष उप-प्रधान पद पर सुमित आर्य कादियान, सचिव पद पर प्रतीक दुहन, सह-सचिव पद पर अर्पिता सिंगला और कोषाध्यक्ष पद पर रमन चैंची ने शपथ ली।
सभी चयनित वकीलों को बार के सीनियर वकीलों ने शपथ दिलवाई।
वरिष्ठ वकीलों ने दी शुभकामनाएं
शपथ ग्रहण समारोह के अंत में बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई गवर्निंग बॉडी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, बार व बेंच के बीच बेहतर तालमेल और युवा वकीलों के कल्याण के लिए पारदर्शी तरीके से काम करेगी।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत में बाइक सवारों ने दो राहगीरों से लूटी नकदी: अलसुबह सब्जी मंडी जा रहा था व्यक्ति; ₹8 हजार छीनकर बदमाश फरार

- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में टेक्स्टाइल व्यापारी ने बिना तलाक दूसरी शादी की: बेटे के जन्म पर करा रहा था हवन, पहली पत्नी का हंगामा; खूब चले लात-घूंसे
1:18- कॉपी लिंक
शेयर
नूंह के जंगल में मिला व्यक्ति का शव: फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत, पुलिस पहचान कराने में जुटी

- कॉपी लिंक
शेयर
यमुनानगर में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत: दो बच्चों के पिता, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पत्नी की आंखों के सामने हादसा
- कॉपी लिंक
शेयर