मैंने झूठ बोला था, उन्होंने वेडिंग...जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी पर स्टाइलिस्ट का खुलासा

Published on 15 सित॰ 2026

मैंने झूठ बोला था, उन्होंने वेडिंग…जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी पर स्टाइलिस्ट का खुलासा

स्पाइडर-मैन की शादी का सच आया सामने

Zendaya And Tom Holland Wedding Reality: 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स सेरेमनी के रेड कार्पेट इवेंट के दौरान स्टाइलिस्ट लॉ रोश ने वैरायटी से बात करते हुए दावा किया कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने अब तक आधिकारिक तौर पर शादी नहीं की है. जब लॉ रोश से पूछा गया कि उन्होंने पहले शादी वाली बात क्यों कही थी? तो उन्होंने कहा, “तब मैंने झूठ बोला था. उन्होंने (जेंडाया) शादी नहीं की है. उन्होंने अब तक ऑफिशियल सेरेमनी नहीं की है.

जब रोश से सवाल हुआ कि अगर शादी नहीं हुई है तो कब होगी? तो उन्होंने कहा, “ड्यून के प्रेस टूर के बाद हो होगी.” जेंडाया की फिल्म ड्यून का तीसरा पार्ट इसी साल 18 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगा.

इस दौरान रोश से ये भी कहा गया कि क्या वो ऑडियंस को फिर से गलत जानकारी दे रहे हैं, क्योंकि वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं तो उन्होंने कहा, “नहीं. शादी नहीं हुई है. अब तक तो नहीं.”

टॉम कई बार जेंडाया को बता चुके हैं पत्नी

गौर करने वाली बात ये है कि टॉम हॉलैंड कई मौकों पर जेंडाया को अपनी पत्नी बता चुके हैं. उन्होंने स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे और द ऑडिसी के प्रेस टूर के दौरान भी उन्हें पत्नी ही कहा था. इस पर सवाल पूछे जाने पर लॉ रोश ने कहा, “वो उनकी पत्नी काफी लंबे वक्त से हैं, पर ये अब तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है.”

टॉम और जेंडाया का शादी वाली तस्वीरों पर क्या बोले रोश

कुछ वक्त पहले टॉम हॉलैंड और जेंडाया की वेडिंग ड्रेस में तस्वीरें इंटरेनट पर छा गई थीं. हालांकि उन तस्वीरों को ज्यादातर लोगों ने एआई जेनरेटेड माना था. इस पर रोश ने भी मुहर लगाई है. उन्होंने कहा, “मैंने पहले झूठ बोला था, हो सकता है (मैं अभी भी बोल रहा हूं). लेकिन हां, वो तस्वीरें पूरी तरह से फेक थीं. पक्की बात है. वो ड्रेस तो बहुत खराब थी.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button