टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का होगा बड़ा प्रमोशन, वनडे सीरीज में मिलेगा शानदार प्रदर्शन का इनाम

Published on 14 सित॰ 2026

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का होगा बड़ा प्रमोशन, वनडे सीरीज में मिलेगा शानदार प्रदर्शन का इनाम

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच सिंतबर में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में एक खिलाड़ी को बड़ा प्रमोशन मिल सकता है. ये खिलाड़ी कौन है और उसे क्या पद मिलेगा. आइए जानते हैं.

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच सिंतबर में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में एक खिलाड़ी को बड़ा प्रमोशन मिल सकता है. ये खिलाड़ी कौन है और उसे क्या पद मिलेगा. आइए जानते हैं.

author-image

New Update

KL Rahul

KL Rahul Photograph: (ANI)

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच इसी महीने यानी सितंबर में वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक तीन मुकाबले खेले जाने वाले हैं. भारत में आयोजित होने वाली इस सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ये सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से एक अहम साबित होने वाली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी भी नजर आने वाला है.

इसके साथ ही तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार इसी सीरीज में उन खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का हिस्सा रह सकते हैं. वहीं कुछ अनुभवी प्लेयर्स को भी फिर से खुद को साबित कर वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने का मौका मिला सकता है. इसमें भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे नाम शामिल हैं.

इस खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान जल्दी होने की उम्मीद है. इसी हफ्ते में वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड आ सकता है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बड़ा तोहफा मिल सकता है. भारत के वनडे स्क्वाड में राहुल को प्रमोशन भी मिल सकता है. 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जा सकता है. केएल राहुल टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट में उपकप्तान हैं, लेकिन वनडे में टीम की उपकप्तान श्रेयस अय्यर करते हैं. 

अब जब श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज मिस करेंगे, तो टीम में उनकी जगह यानी उपकप्तानी की पोजीशन भी खाली हो जाएगी. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम इंडिया के उकप्तान बनाए जा सकते हैं. राहुल शुभमन गिल के डिप्टी होंगे.

🚨 VICE CAPTAIN KL RAHUL 🇮🇳

- Rahul is likely to be the Vice Captain of Team India for West Indies ODIs in the absence of Shreyas Iyer. [Kushan Sarkar] pic.twitter.com/1HtBnCF7Wk

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 13, 2026

कब और कहां खेले जाएंगे सभी तीन मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच 27 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगा. वहीं दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली, पंजाब में खेला जाएगा. इन तीनों मैचों की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से होगी, वहीं इनका टॉस 1:30 बजे से होगा. 

किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर टीम से बाहर होंगे, तो नंबर-4 की पोजीशन खाली हो जाएगा. ऐसे में अय्यर की अनुपस्थिति में गायकवाड़ को टीम इंडिया के दल में मौका मिल सकता है. वो भारत के लिए वेस्टइंडीज सीरीज में नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

इनके अलावा इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया जा सकता है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में मौका मिलेने पर अक्सर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बॉलिंग में इस सीरीज में गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और यश दुबे जैसे गेंदबाजों को भी मौका दिया जा सकता है. वहीं भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की टीम से छुट्टी हो सकती है. टीम में कुलदीप को रखा जाता है लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में मौका कम ही दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें : मुश्किल में फंसा मोहम्मद शमी का परिवार, क्रिकेटर के भाइयों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगे गंभीर आरोप