Chocolate Ganesh Idol: हर साल गणेश चतुर्थी आती है, लोग बप्पा की मूर्ति बाजार से लाकर विधि-विधान से स्थापना करके विसर्जन करते हैं, लेकिन अगर आप इस गणेश चतुर्थी कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं तो इस बार आप बप्पा की मूर्ति श्रद्धा भाव से अपने हाथों से घर पर बना सकते हैं. इस बार आप चॉकलेट से बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्ति (Eco Friendly Ganesha) क्रिएटिव तरीके से बना सकते हैं. खास बात यह है कि चॉकलेट की मूर्ति को विसर्जन के बाद प्रसाद के रूप में बच्चों में दिया जा सकता है. ऐसा करने से आप पर्यावरण का भी ख्याल रखते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर कैसे चॉकलेट से बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्ति बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Wishes LIVE: गणपति बाप्पा मोरिया! इस गणेश उत्सव अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं, मैसेज और फोटोज
---विज्ञापन---
घर पर चॉकलेट गणपति कैसे बनाएं
सामग्री –
डार्क चॉकलेट – 500 ग्राम
कॉर्न सिरप- 150 ग्राम
सजावट के लिए ड्राई फ्रूट्स या नारियल
---विज्ञापन---
घर पर चॉकलेट गणपति बनाने का तरीका
- सबसे पहले डार्क चॉकलेट को चाकू की मदद से छोटे-छोटे और बारीक टुकड़ों में काट लीजिए ताकि उसे पिघलाते समय परेशानी न हो.
- अब इस कटी हुई चॉकलेट को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डाल लीजिए.
- इस बाउल को कम से कम 15 से 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. जब चॉकलेट लगभग 80 प्रतिशत तक पिघल जाए तो इसे बाहर निकालकर हल्के हाथों से ही बची हुई चॉकलेट को मिला लें, इसी से ये पूरी तरह पिघल जाएगी.
- अब कॉर्न सिरप को भी अलग से लगभग 5 से 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में हल्का सा गर्म कर लीजिए ताकि दोनों का तापमान एक ही जैसा रहे.
- इसके बाद हल्के गर्म कॉर्न सिरप को पिघली हुई चॉकलेट में डालकर अच्छे से कुछ देर के लिए चलाते रहें.
- आप नोटिस करेंगे कि धीरे-धीरे चॉकलेट गाढ़ी होने लगेगी और इसकी चमक भी खत्म हो जाएगी.
- ध्यान रहे कि मिश्रण को तब तक ही चलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए, लेकिन चॉकलेट के तेल छोड़ने से पहले ही मिक्सिंग रोक दीजिएगा.
- अब इस मिश्रण को कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दीजिए.
- 4 से 5 घंटे पूरे होने के बाद मिश्रण को थोड़ी ताकत लगाकर अच्छी तरह गूंथ लीजिए ताकि इसमें चिकनाहट आ जाए.
- इसके बाद इसे पेपर रैप में लपेटकर फिर से 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए.
- जब आपको डो से गणपति बनाने हों तो डो को फ्रिज से निकाल लीजिए और थोड़ी देर के लिए रूम टेंपरेचर पर रख दीजिए.
- इसके बाद गणपति की मूर्ति बनाने के लिए सबसे पहले मूर्ति को स्थापित करने के लिए एक बेस बोर्ड ले लीजिए और
- इसके ऊपर चॉकलेट डो से लगभग 2 x 2.5 इंच आकार और 2 इंच ऊंचाई की एक चौकी बना लीजिए.
- अब डो की मदद से एक गोल बॉल जैसी बनाकर पेट तैयार करें और इसे चौकी पर रख दीजिए.
- इसके बाद हाथों से ही दो पैर मुड़े हुए बनाकर बैठे हुए आकार में उन्हें नीचे लगा दीजिए.
- अब हाथ बनाते समय ध्यान रखें कि आप दाहिना हाथ आशीर्वाद मुद्रा में बनाएं और बायां हाथ मोदक रखने की पोजिशन में बनाएं.
- डो का छोटा हिस्सा लेकर उससे मोदक बना लीजिए और उसे बाएं हाथ पर रख दीजिए.
- अगर कोई हिस्सा चिपक न रहा हो तो आप इसे चिपकाने के लिए थोड़ी सी पिघली हुई चॉकलेट का ग्लू के तौर पर यूज कर सकते हैं.
- अब एक गोल बॉल से चेहरा और सूंड बनाकर धड़ के ऊपर लगा दीजिए.
- कान बनाने के लिए दो बराबर गोलियां बनाएं और उन्हें एक तरफ से दबाकर चपटा कर लीजिए और उन्हें सिर के दोनों तरफ चिपका दीजिए.
- अब डो से एक पतली पट्टी एकदम नूडल जैसी रोल करते जाइए और इसे सिर पर लपेटकर पगड़ी बना लीजिए.
- आप पगड़ी पर अपने हाथों से फूल की डिजाइन भी बना सकते हैं या फिर नारियल और बादाम लेकर इनसे पगड़ी को सजा दीजिए.
- मूर्ति में डीटेलिंग देने के लिए एक टूथपिक की मदद से आंखें और सूंड की लाइन की डीटेलिंग कर दीजिए.
- चौकी की सजावट करने के लिए डो की दो पतली पट्टियां बनाकर उन्हें आपस में ट्विस्ट कर दीजिए और इसे चौकी के चारों ओर किनारों पर लगा दीजिए.
- अब कपड़ों को नारियल के बुरादे की मदद से सजाकर डीटेलिंग दे सकते हैं.
लीजिए, तैयार है आपके इको-फ्रेंडली चॉकलेट से बने गणपति.
यह भी पढ़ें – मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग
---विज्ञापन---