रामायण के पहले गाने की झलक जारी, नए पोस्टर में दिखा राम-सीता का प्रेम

Published on 14 सित॰ 2026

रामायण के पहले गाने की झलक जारी, नए पोस्टर में दिखा राम-सीता का प्रेम

Sep 14, 2026 08:57 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Ramayana First Song Glimpse: रामायण का पहला जाना अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में होगा। इसे लिखा कुमार विश्वास ने है और म्यूजिक ए आर रहमान का रहेगा।

Ramayana First Song Teaser

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण के पहले गाने की झलक मेकर्स ने जारी कर दी है।

गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने इस एपिक मूवी की म्यूजिकल जर्नी शुरू कर दी है। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिक की झलक देते हुए एक नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर बहुत खूबसूरत है, जिसमें राम के किरदार में रणबीर कपूर और सीता के किरदार में सई पल्लवी नदी किनारे बैठी नजर आ रही हैं। श्रीराम जी सीता जी के बालों में एक सुंदर का फूल लगा रहे हैं। म्यूजिक की एक झलक और नया पोस्टर जनता के सुपुर्द करते हुए मेकर्स ने इस सॉन्ग के कैप्शन में लिखा- चलिए सेलिब्रेट करें राम और सीता का अमर बंधन।

फैंस को हो गया था यह कनफ्यूजन

मेकर्स ने 'वर्ल्ड ऑफ रामायण' के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे पोस्ट किया है। बीती रात रामायण के मेकर्स ने पोस्ट किया था कि इस गणेश चतुर्थी से हम रामायण की म्यूजिकल जर्नी शुरू करने जा रहे हैं, राम और सीता का एक पोस्टर रिवील करने के साथ। जब जिक्र म्यूजिकल जर्नी का आया तो फैंस मानकर चल रहे थे कि शायद मेकर्स फिल्म का पहला गाना रिलीज करेंगे, लेकिन इसकी बजाए मेकर्स ने उन्हें एक नया पोस्टर और म्यूजिक की एक झलक दी है। शायद ऑडियंस को पहले गाने के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा, लेकिन जैसा की मेकर्स ने साफ कर दिया है कि म्यूजिकल जर्नी अब शुरू हो चुकी है।

गाने पर कैसा है पब्लिक रिएक्शन

बात सोशल मीडिया रिएक्शन की करें तो कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- पोस्टर देखकर ही दिल भर आया। वहीं दूसरे ने लिखा- सई पल्लवी साक्षात सीता माता लग रही हैं। एक शख्स ने कमेंट किया- पोस्टर ही इतना दैवीय है, अब इंतजार नहीं हो रहा। किसी ने इस सॉन्ग के म्यूजिक को ग्रैंड लेवल बताया है तो किसी ने लिखा- बिना किसी जबरदस्ती के थोपे गए मेकअप के बिना ही यह नैचुरल लुक इतना सुंदर लग रहा है। कई लोग यह गाना सुनकर भावुक होते नजर आए और लिखा कि यह दिल छू लेने वाला है।

अरिजीत की आवाज में पहला गाना

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की 'रामायण' की बात करें तो इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और जो पहला गाना मेकर्स रिलीज करेंगे उसके लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। बात सिंगर्स की करें तो मेकर्स पोस्टर में पहले ही रिवील करके एक्साइटमेंट बढ़ा चुके हैं कि जो पहला गाना पब्लिक के सामने आएगा वो श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह की आवाज में होने वाला है। जाहिर कि मेकर्स के पास ऑडियंस को देने के लिए अभी बहुत कुछ है और क्योंकि दिवाली नजदीक आ रही है तो मेकर्स अब धीरे-धीरे गानों से लेकर बाकी हर चीज रिलीज कर रहे हैं।

सबसे महंगी भारतीय फिल्म होगी

बात फिल्म की करें तो नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी नितेश तिवारी ने उठाई हुई है। रणबीर कपूर राम, सई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल लक्ष्मण और सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। स्टार कास्ट से जुड़ी अन्य कई डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। DNEG के VFX और सोनी पिक्चर्स के ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के साथ इसे भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है।