रेवाड़ी में कर्मचारियों ने निकाला संकल्प मार्च: पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग, बोले- कुरूक्षेत्र में बडे़े आंदोलन की चेतावनी - Rewari News

Published on 13 सित॰ 2026

रेवाड़ी में कर्मचारियों ने निकाला संकल्प मार्च:पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग, बोले- कुरूक्षेत्र में बडे़े आंदोलन की चेतावनी

रेवाडी7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मार्च निकालते सरकारी कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

रेवाड़ी में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मार्च निकालते सरकारी कर्मचारी।

रेवाड़ी शहर में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने विशाल संकल्प मार्च निकाला। कर्मचारी राव तुलाराम पार्क से शहर में प्रदर्शन करते हुए सचिवालय पहुंचे तथा जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

राव तुलाराम पार्क से शुरू हुआ मार्च

संकल्प मार्च की शुरुआत राव तुलाराम पार्क से हुई। यहां बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर अपना संकल्प दोहराया। इसके बाद कर्मचारी अनुशासित तरीके से पैदल मार्च करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था के बजाय उन्हें पुरानी पेंशन योजना चाहिए, क्योंकि OPS कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द इस मांग पर सकारात्मक फैसला लेने की अपील की।

7 फरवरी 2027 कुरूक्षेत्र में होगा राज्यव्यापी आंदोलन

पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए कोई खैरात नहीं, बल्कि उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करती।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारियों को लामबंद किया जा रहा है और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • रेवाड़ी के निसार हत्याकांड में दूसरा आरोपी अरेस्ट: चोरी के शक में किया मर्डर, ब्रेजा कार में शव ले जाकर डेयरी फार्म दफनाया

    चोरी के शक में किया मर्डर, ब्रेजा कार में शव ले जाकर डेयरी फार्म दफनाया|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में जमीन सौदे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने: बिल्डर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया; आरोपियों ने नकारा: 6 पर हुआ था केस

    बिल्डर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया; आरोपियों ने नकारा: 6 पर हुआ था केस|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में 9 साल बाद छात्राओं का इंतजार खत्म: नए भवन में अगले सप्ताह से शुरू होंगी कक्षाएं; आसपास की छात्राओं को मिलेग सुविधा

    नए भवन में अगले सप्ताह से शुरू होंगी कक्षाएं; आसपास की छात्राओं को मिलेग सुविधा|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दक्षिण हरियाणा में बढ़ी सिद्धार्थ यादव की सक्रियता: गुरुग्राम के बाद आज रेवाड़ी में सम्मान समारोह; सियासी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज

    • कॉपी लिंक

    शेयर