गुरुग्राम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्यस्तरीय मीटिंग: झूठा प्रचार करने वालों को स्वामी धर्मदेव की चेतावनी, बोले-सुधर जाओ, नहीं तो सुधार देंगे - gurugram News

Published on 13 सित॰ 2026

गुरुग्राम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्यस्तरीय मीटिंग:झूठा प्रचार करने वालों को स्वामी धर्मदेव की चेतावनी, बोले-सुधर जाओ, नहीं तो सुधार देंगे

गुरुग्राम6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्यस्तरीय मीटिंग में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्यस्तरीय मीटिंग में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव।

गुरुग्राम के सेक्टर-17 स्थित ब्लिस बैंक्वेट हॉल में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने की।

सभा में मुख्य रूप से वर्ष 2015 से कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन पंचनद स्मारक को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक आरोपों और दुष्प्रचार पर संज्ञान लिया गया। उन्होंने कहा कि झूठी बातें फैलाने वाले सुधर जाएं, नहीं तो सुधार देंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट नेक साफ और पाक है और खुली किताब है। आज ओपन मीटिंग रखी थी। जो लोग आपत्ति जता रहे हैं, वे खुले मंच पर आए और हम खुली किताब रखकर उनके सामने पूरी बात रखेंगे। जो हमारी टीम है, वो गंगाजल की तरह पवित्र है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मति खराब होती है, उनका कोई इलाज नहीं है। उसका एक इलाज है, या तो वह सुधर जाएं, नहीं तो उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जिससे 20 एकड़ जमीन ली हुई है, अगर वो आज जमीन नहीं देता है तो सुप्रीम कोर्ट तक नहीं छोड़ेंगे। एग्रीमेंट कर रखा है, पैसे लिए हुए हैं, बेइमान इंसान हो सकता है, लेकिन उसका इलाज भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो हमारे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाता है, अगर वह माफी मांग लेते हैं तो ठीक है, लेकिन आगे किसी ने कोई हरकत की तो उन्हें दिन में तारे दिखा देंगे।

मीटिंग में स्वामी धर्मदेव ने पंचनद स्मारक ट्रस्ट का जीवनभर अध्यक्ष बनाए जाने पर गलत बताया।

गुरुग्राम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्यस्तरीय मीटिंग में मौजूद पदाधिकारी।

गुरुग्राम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्यस्तरीय मीटिंग में मौजूद पदाधिकारी।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के बेटे के नाम नहीं है जमीन

उन्होंने इस बात का खंडन किया पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के बेटे साहिल सुधा के नाम रजिस्ट्री हुई है, उन्होंने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्री पंचनद स्मारक ट्रस्ट के नाम है। रजिस्ट्री की कॉपी भी उन्होंने सबके सामने दिखाया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे सभी तरह के बेबुनियाद आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि कुछ असामाजिक तत्व और द्वेष भावना से ग्रसित लोग समाज को गुमराह करने के लिए ट्रस्ट की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्मारक बनने को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं कि स्मारक अभी तक क्यों नहीं बना, मैं बताना चाहता हूं जमीनी विवाद के चलते स्मारक का काम अटक गया है, लेकिन इसे लेकर पैसा खाने का लांछन लगाना यह ठीक नहीं है। ऐसे लोगों को परमात्मा कभी माफ नहीं करेगा।

कानूनी कार्रवाई की सख्त चेतावनी

स्वामी धर्मदेव ने कहा कि यदि कोई इस स्मारक का पैसा खाएगा, तो उसको पूर्वज भी माफ नहीं करेंगे। ऐसा पाप कोई कर नहीं सकता। सोशल मीडिया पर ऐसा भ्रामक और झूठा प्रचार करने वाले लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। ऐसे लोगों के सारे साक्ष्य इकट्‌ठे कर लिए गए हैं, सारे सबूत ले लिए गए हैं। कहां बचकर जाओगे, यदि पंचनद ने कोई कानूनी एक्शन ले लिया तो तुम कहां से साबित करोगे।

आरोप लगाने वाले नहीं पहुंचे

जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्हें समाज की परिभाषा का ज्ञान नहीं है। समाज में चार आदमी होते हैं या हजार आदमी होते हैं। तुम चार आदमी बैठकर खुद को समाज समझते हों। आज पूरे बस्ते लेकर हम आए थे, जिन्हें संदेह है, उन्हें दिखाने के लिए लेकर आए, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। एक रुपए से लेकर करोड़ों रुपए देने वाले का रिकॉर्ड बस्ते में हैं।

उन्होंने कहा कि पंचनद में वही ट्रस्टी है, जिन्होंने एक लाख रुपए ट्रस्ट को चंदा दिया, इस समय ट्रस्ट में 422 ट्रस्टी हैं, जिससे चार करोड़ 22 लाख रुपए चंदा इकट्‌ठा हुआ। करोड़ों की घोषणाएं जरूर हुई, लेकिन पैसा नहीं मिला। अभी ट्रस्ट के पास 52 लाख रुपए है। जिन लोगों ने घोषणा की है, उनका पैसा लेना है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि अब भी किसी ने इस प्रोजेक्ट या ट्रस्ट के खिलाफ कोई भ्रांति फैलाई या दुष्प्रचार किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पांच एकड़ जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है और 20 एकड़ जमीन का दो करोड़ 90 लाख रुपए बयाना दिया हुआ है।

ओपन मीटिंग में सबूत दें

इसी के साथ स्वामी धर्मदेव ने विरोधियों को एक खुला चैलेंज भी दे डाला। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति या संगठन को पंचनद स्मारक या जमीन को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वे पीठ पीछे सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने के बजाय सामने आएं और ओपन मीटिंग में आकर अपने सबूत रखें।

गुरुग्राम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्यस्तरीय मीटिंग में मौजूद ट्रस्टी।

गुरुग्राम में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्यस्तरीय मीटिंग में मौजूद ट्रस्टी।

पाक-साफ और नेक है पंचनद का कार्य

स्वामी धर्मदेव ने भावुक और दृढ़ शब्दों में कहा कि पंचनद स्मारक का कार्य पूरी तरह से पाक-साफ और नेक है। यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे समाज की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास को सहेजने का एक पावन प्रयास है। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर बन रहा यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या हेरफेर मुमकिन ही नहीं है।

दुष्प्रचार को कामयाब नहीं होने देंगे

कोषाध्यक्ष अरविंद कोहली ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और ट्रस्टियों ने एक सुर में स्वामी धर्मदेव के वक्तव्य का समर्थन किया और संकल्प लिया कि वे समाज विरोधी तत्वों के किसी भी दुष्प्रचार को कामयाब नहीं होने देंगे। इस बैठक के बाद समाज के लोगों में फैलाए जा रहे भ्रम पर पूरी तरह से विराम लग गया है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी लोगों और मीडिया के सामने जमीन की रजिस्ट्री व मालिकाना हक से जुड़े सभी प्रामाणिक डॉक्यूमेंट्स सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए। उन्होंने कहा कि कागजात गवाह हैं कि पंचनद स्मारक का एक-एक कार्य पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ रहा है।

ये लोग मौजूद रहे

बैठक में पंचनद ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन गांधी, गिरीराज धींगड़ा, उत्तराखंड से राजीव घई, जगदीश पाहवा, गुरुग्राम से अरविंद, चरणजीत अरोड़ा, हरीश चावला, सुरेंद्र खुल्लर, बीआर सीकरी, डॉ. सुभाष खन्ना, सतीश ग्रोवर, अर्जुन देव चावला, समेत ट्रस्ट से जुड़े तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, देश-प्रदेश से आए ट्रस्टी और प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • गुरुग्राम में मंदिर-गोशाला तोड़ने के विरोध में हुई महापंचायत: संत और लोग बोले-प्रशासन ने गलत किया, CM से करेंगे शिकायत; 3 डिमांड रखीं

    संत और लोग बोले-प्रशासन ने गलत किया, CM से करेंगे शिकायत; 3 डिमांड रखीं|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में रेजिडेंट्स का अवैध कूड़ा डंपिंग के खिलाफ प्रदर्शन: बोले- बुनियादी समस्याओं को समाधान नहीं, शहर को कूड़ाग्राम नहीं बनने देंगे

    बोले- बुनियादी समस्याओं को समाधान नहीं, शहर को कूड़ाग्राम नहीं बनने देंगे|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में रिटायर्ड टीचर के घर में चोरी: खिड़की की जाली तोड़कर घुसे चोर; 15 तोले सोना-20 हजार कैश चुराकर फरार

    खिड़की की जाली तोड़कर घुसे चोर; 15 तोले सोना-20 हजार कैश चुराकर फरार|सोहना,Sohna - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में जमीन सौदे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने: बिल्डर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया; आरोपियों ने नकारा: 6 पर हुआ था केस

    0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर