लोग अनपढ़ गंवार कहते थे... बिग बॉस में ट्रोल होने पर शहनाज गिल का छलका दर्द, वेट लॉस पर की बात

Published on 13 सित॰ 2026

Shehnaaz Gill Reaction: बिग बॉस 13 में अपने देसी अंदाज और बेबाकी से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल को शुरुआत में काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा था. कभी उन्हें अपने पंजाबी डिक्शन की वजह से ट्रोल्स का सामना करना पड़ा तो कभी उन्हें बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा. वे बिग बॉस में पंजाब की कटरीना कैफ की पहचान के साथ आई थीं और आज उनकी खुद की पहचान है. एक्ट्रेस बेहतर कर रही हैं और काफी पॉपुलर भी हो चुकी हैं. लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया है जब उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ता था.

शहनाज गिल ने बताया है कि उन्हें उनके करियर की शुरुआत में काफी ट्रोल किया गया. बिग बॉस के घर में ही उन्हें कई दफा बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा और लोगों ने उन्हें अनपढ़-गंवार तक कहा. अब एक पॉडकास्ट के दौरान शहनाज गिल ने अपने संघर्ष के उस दौर को याद किया है.

शहनाज गिल ने इंटरैक्शन के दौरान कहा- मुझे बिग बॉस में वाकई में खूब ट्रोल किया जाता था. मुझे मेरी बॉडी और मेरी भाषा की वजह से ट्रोल किया जाता था जो बाद में मेरी मजबूती बना. मुझे अनपढ़-गंवार कहा जाता था. मेरे में एक पंजाबी टच था. लेकिन जब मैं बिग बॉस से बाहर आई तो मैंने ये साबित किया कि थोड़ा सा वजन गिराना कोई बड़ी बात नहीं है. अगर दिल से कहूं तो कभी-कभी जब मेरा वजन बढ़ जाता है तो मुझे प्राउड फील होता है. मुझे ये ठीक लगता है. मुझे लगता है कि अगर मेरा 4-5 किलो वजन बढ़ भी गया है तो ये ठीक है. वजन घटने में बदलाव होता है तो लोग देखते भी हैं और प्रतिक्रियाएं भी देते हैं. अगर आप अपनी बॉडी के साथ कन्फर्टेबल हैं और आपको अच्छा महसूस होता है तो ठीक है.

ये भी पढ़ें- Box Office:अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी में नहीं दिखा दम, हैवान का हाल बेहाल, बाजी मार गई कटप्पा की ये साउथ फिल्म

शहनाज ने वेटलॉस पर क्या कहा?

शहनाज ने आगे कहा- ”मुझे नहीं पता कि हर शख्स को ऐसा क्यों लगता है कि आवरग्लास फिगर जरूरी है. हर शख्स अलग होता है. अगर किसी ने ये ट्रेंड शुरू कर दिया कि मोटा शरीर बेहतर होता है तो वो ट्रेंड चल पड़ेगा. लेकिन इसके लिए किसी को शुरुआत करनी होगी. इश्कनामा फिल्म के दौरान डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मुझे अपना वजन थोड़ा बढ़ाना होगा ताकि मेरा चेहरा भरा लगे. जब मैं अपनी फिल्में देखती हूं तो मैं थोड़ा गोलू-मोलू लगती हूं. मैं खुद से ही कहती हूं कि मैं कितनी अच्छी लग रही. जब मैं वजन घटा लेती हूं तो लोग कहते हैं कि तुमने अपना वजन क्यों घटा लिया ये अच्छा नहीं लगता है. जब मैं वजन बढ़ा लेती हूं तो लोग कहते हैं कि तुम मोटी हो गई हो. तुम्हें खुद पर काम करना चाहिए. फिर मैं कहती हूं कि आखिर ये दुनिया चाहती क्या है. अगर आपको अपनी सेहत में कोई समस्या नजर नहीं आ रही है तो सबकुछ ठीक है.”

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button