मुजफ्फरपुर में पानी लेने निकली मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

Published on 12 सित॰ 2026

मुजफ्फरपुर में पानी लेने निकली मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Muzaffarpur News: बिहार में मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप गांव के रिश्तेदार युवक पर लगा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी से भी लड़की के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन उसने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग रात में घर से चापाकल पर पानी लेने के लिए निकली थी. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. परिजनों ने आसपास खोजबीन की और आरोपी से भी लड़की के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन उसने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया. परिजन और ग्रामीण आवाज की दिशा में पहुंचे तो आरोप है कि नाबालिग आरोपी के घर में मिली. बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की को वहां छिपाकर रखा था.

आरोपी के घर में मिली युवती

इसी दौरान बारिश शुरू हो गई. परिवार और ग्रामीण बारिश के बीच भी नाबालिग की तलाश करते रहे. कुछ देर बाद लोगों को लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. परिजन और ग्रामीण आवाज की दिशा में पहुंचे तो आरोप है कि नाबालिग आरोपी के घर में मिली. बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की को वहां छिपाकर रखा था. लोगों की भीड़ जुटने के बाद आरोपी ने नाबालिग को बाहर निकाल दिया.

पीड़िता मूक-बधिर है, उसने परिजनों को इशारों के जरिए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया. मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट भी की. सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची.

आरोपी ने अंदर से बंद कर लिया दरवाजा

पुलिस जब आरोपी को हिरासत में लेने पहुंची तो वह कथित तौर पर घर के अंदर छिप गया और दरवाजा नहीं खोल रहा था. पुलिस ने दरवाजा खोलने की चेतावनी दी, जिसके बाद आरोपी ने दरवाजा खोला. पुलिस ने उसे आक्रोशित ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकालकर कांटी थाना पहुंचाया. आरोपी की पहचान राजू सहनी के रूप में हुई है. वह गायघाट थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और रिश्ते में पीड़िता का बहनोई लगता है.

आरोपी युवक गिरफ्तार

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया था, जिसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से आवश्यक नमूने और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं.

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है. साथ ही मूक-बधिर विशेषज्ञों की मदद से उसका बयान भी दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है.

संजीव कुमार

संजीव कुमार

भारत 24, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, न्यूज एक्स, फोकस न्यूज, कशिश न्यूज, ताजा टीवी, सीएनइबी न्यूज, रफ्तार टीवी और लाइव इंडिया में 18 साल से ज्यादा के काम का अनुभव.

Read More

google button