Weekly Rashifal (14 to 20 september): मकर राशि में धन लाभ के संकेत, जानें आपके लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Published on 12 सित॰ 2026

सितंबर माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक रहने वाला है. ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो इस सप्ताह मिथुन राशि में मंगल, गुरु में कर्क, सिंह राशि में सूर्य-केतु, कन्या में बुध-चंद्रमा, तुला में शुक्र, कुंभ में राहु और मीन राशि में शनि स्थित होंगे. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने ग्रहों की चाल के आधार पर नए सप्ताह में सभी राशियों का हाल बताया है.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रह सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी. धन से जुड़ी परेशानियों में सुधार के संकेत हैं. यदि स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या चल रही थी तो राहत मिल सकती है. करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें. महत्वपूर्ण फैसले मंगलवार और बुधवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. बेवजह मानसिक तनाव से बचें और रिश्तों को समय दें. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस बढ़ाना चाहिए. गैजेट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें.

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9
शुभ रंग: केसरिया
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की पूजा करें.

सम्बंधित ख़बरें

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है. कहीं पैसा अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति के योग बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा. कारोबारियों को लाभ मिल सकता है, लेकिन काम के प्रति समर्पण बनाए रखना होगा. परिवार में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा. महत्वपूर्ण फैसले शुक्रवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. जीवनसाथी से बेवजह बहस करने से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संक्रमण संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें. छात्रों को समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए.

शुभ अंक: 2, 3 और 6
शुभ रंग: क्रीम
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की आरती करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन और कामकाज के लिहाज से बेहतर रह सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी और कारोबार में मेहनत बढ़ाने से लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति संभलेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसले बुधवार को लेने पर विचार करें. परिवार को पर्याप्त समय दें और विवादों से दूर रहें. लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर होगा. छात्रों के लिए समय अनुकूल है. मेहनत और एकाग्रता से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं.

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5
शुभ रंग: केसरिया
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की पूजा करें और धूप अर्पित करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का फल मिल सकता है. धन लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को करियर में संभलकर आगे बढ़ना चाहिए. कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. कारोबारियों को लोन लेकर जरूरत से ज्यादा स्टॉक बढ़ाने से बचना चाहिए. महत्वपूर्ण निर्णय बृहस्पतिवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और दवाइयां समय पर लेते रहें. छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी.

शुभ अंक: 1, 2 और 3
शुभ रंग: क्रीम
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की पूजा करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह राहत और प्रगति लेकर आ सकता है. परेशानियां कम होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में लाभ बढ़ाने के अवसर बनेंगे. महत्वपूर्ण फैसले सोमवार और मंगलवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विवादों से दूर रहें. कामकाज में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.

शुभ अंक: 1, 2 और 3
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: रोज `ॐ गं गणपतये नमः` मंत्र का 108 बार जाप करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. अधूरे काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी और कारोबार में मेहनत बढ़ाने का समय है. कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय बुधवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. खर्चों को बजट के भीतर रखें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. छात्रों के लिए समय अच्छा है. पढ़ाई पर ध्यान देने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5
शुभ रंग: हरा
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की पूजा करें और धूप अर्पित करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रह सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. मान-सम्मान बढ़ सकता है. कारोबारियों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है. जरूरी कामों को योजना बनाकर पूरा करें. महत्वपूर्ण फैसले शुक्रवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य की अनदेखी न करें. छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा.

शुभ अंक: 2, 3 और 6
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की पूजा करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने में सफलता मिल सकती है. कारोबार में आगे बढ़ने का समय है. महत्वपूर्ण निर्णय मंगलवार और बुधवार को लेने पर विचार करें. स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें. लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर होगा. छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं.

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9
शुभ रंग: हल्का लाल
आज का उपाय: रोज `ॐ गं गणपतये नमः` मंत्र का 108 बार जाप करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभ और मान-सम्मान बढ़ाने वाला हो सकता है. आलस्य छोड़कर काम करने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों को करियर से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. कारोबारियों को ज्यादा उधार लेनदेन से बचने की सलाह है. महत्वपूर्ण फैसले सोमवार और बृहस्पतिवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम समय पर पूरा करें. छात्रों के लिए समय अच्छा है. लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत बढ़ाएं.

शुभ अंक: 1, 2 और 3
शुभ रंग: केसरिया
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की आरती करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत हैं. मान-सम्मान बढ़ सकता है. करियर में स्थिति अनुकूल रहेगी. महत्वपूर्ण फैसले धैर्य और समझदारी से लेने की जरूरत है. बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जरूरी निर्णय लेने पर विचार कर सकते हैं. विवादों से दूर रहें और मन में नकारात्मक विचार न बढ़ने दें. छात्रों को पढ़ाई में आलस्य से बचना चाहिए. एकाग्रता के साथ मेहनत करने से लाभ मिलेगा.

शुभ अंक: 2, 5 और 8
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की पूजा करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अचानक धन लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. करियर में स्थिति अनुकूल रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद बढ़ाने से बचना चाहिए. कारोबारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है. यदि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो परिवार की सलाह जरूर लें. महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें. अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें.

शुभ अंक: 2, 3 और 8
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की आरती करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर-परिवार से जुड़ी परेशानियां कम करने वाला हो सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. नौकरीपेशा लोगों को करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. कारोबारियों के लिए लाभ के अवसर बन सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय बृहस्पतिवार को लेने पर विचार कर सकते हैं. आलस्य के कारण काम न टालें. नकारात्मक विचारों से बचें और अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. मेहनत बढ़ाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 1, 2 और 3
शुभ रंग: पीला
आज का उपाय: रोज भगवान गणेश की पूजा करें और धूप अर्पित करें.

---- समाप्त ----