कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ को सहनी पड़ी बॉडी शेमिंग, अब ट्रांसफॉर्मेशन कर बदल लिया पूरा लुक
Dipika Kakar Weight Loss: टीवी एक्टर और शोएब इब्राहिम की पत्नी दीपिका कक्कड़ ने अपना वजन कम कर लिया है. इब्राहिम अपने व्लॉग में दीपिका के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर तारीफ करते हुए नजर आए.
Dipika Kakar Weight Loss: टीवी एक्टर और शोएब इब्राहिम की पत्नी दीपिका कक्कड़ ने अपना वजन कम कर लिया है. इब्राहिम अपने व्लॉग में दीपिका के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर तारीफ करते हुए नजर आए.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/12/dipika-kakar-3-2026-09-12-12-14-57.png)
Dipika Kakar Weight Loss: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों एक बार फिर चर्चा में आई गई हैं. इसकी वजह उनका कैंसर ट्रीटमेंट नहीं है बल्कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन है. दरअसल, दीपिका ने करीब पांच साल बाद अपना वजन घटा लिया है, वह पहले की तरह स्लिम हो गई हैं. शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने व्लॉग में उनके लुक की झलक दिखाई है. जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने ये ट्रांसफॉर्मेशन कैंसर ट्रीटमेंट और खुद को लेकर की जा रही है बॉडी शेमिंग के बाद किया है. व्लॉग में शोएब बताते हैं कि दीपिका पहले की तरह पतली और फिट हो गई हैं.
दीपिका ने किया ट्रांसफॉर्मेशन
दीपिका इन दिनों अपना कैंसर ट्रीटमेंट करवा रहीं है, व्लॉग में वह एक्सरसाइज करते हुए अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करती नजर आईं. उन्होंने कहा, 'काफी समय बीत चुका है. 4-5 साल बाद मैंने कम किया है.' वहीं दीपिका के लेटेस्ट अपीयरेंस पर बात करते हुए शोएब कहते हैं, 'दीपिका अब फिर से वैसी ही पतली और फिट लग रही हैं जैसी वे 2021-2022 के दौरान, यानी लॉकडाउन के समय दिखती थीं. व्लॉग में दीपिका के लुक को देखा जा सकता है कि उन्होंने अपना बहुत वजन कम किया है, जिससे वह और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, शोएब भी कहते हैं कि दीपिका ने इसके लिए काफी मेहनत की है, जिसमें कई तरह के ट्रीटमेंट्स और डाइट शामिल हैं.
पांच साल बाद हुआ वजन कम
दीपिका कक्कड़ का लॉकडाउन के बाद वजन बढ़ने लगा था. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से शादी के बाद दूरी बना ली थी. शादी के बाद उनका धीरे-धीरे वजन बढ़ता गया. फिर उन्हें कैंसर डायग्नोज हुआ, जिससे उनकी लाइफ में कठिनाई आती गईं और इसी के साथ वजन भी बढ़ता गया. इतना ही नहीं उनके लुक में भी बदलाव आने लगा, जिसके कारण कई लोगों ने उनकी बॉडी शेमिंग करनी शुरू कर दी. हालांकि, अब उन्होंने अपना वजन कर कम लिया है. एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करते हुए कहा कि 'रब से है दुआ' सीरियल के दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था.
झेलनी पड़ी बॉडी शेमिंग
दीपिका का बीमारी की वजह से भी वजन बढ़ने लगा, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी थी. लोग उनके लुक और वजन को लेकर कमेंट करते थे. हालांकि, उन्होंने लोगों की इन बातों को पॉजिटिव तरीके लिया और अपना वजन कम किया. जिससे वो बहुत खुश हैं और उनके पति के साथ पूरी फैमिली उनकी भी तारीफ कर रही है. एक्ट्रेस के फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की लव स्टोरी
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2011 में सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी. दोनों ने शो में ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी (सिमर और प्रेम) का किरदार निभाया था. इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. हालांकि, यह समय दीपिका की पर्सनल लाइफ का कठीन दौर भी था क्योंकि वह अपनी पहली शादी में मुश्किलों से गुजर रही थीं और साल 2015 में उनका तलाक हो गया था. इस मुश्किल घड़ी में शोएब ने उनका पूरा साथ दिया. जिससे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और शोएब ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के मंच पर दीपिका को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया. साल 2018 में दोनों ने भोपाल में शादी की और दीपिका ने शादी के बाद इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम 'फैजा' रख लिया. साल 2023 में उन्होंने बेटे 'रूहान' का इस दुनिया में वेलकम किया था.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान पहले वीकेंड के वार पर इन कंटेस्टेंट्स की लगा सकते हैं क्लास, जानिए कौन होगा घर से बेघर?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें