जीत के जुनून में घोड़ों वाला स्टेरॉयड लगा बैठे दो युवक, दौड़ खत्म होते ही बिगड़ी हालत

Published on 12 सित॰ 2026

जीत के जुनून में घोड़ों वाला स्टेरॉयड लगा बैठे दो युवक, दौड़ खत्म होते ही बिगड़ी हालत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां दौड़ प्रतियोगिता जीतने के फेर में दो युवकों की जान पर बन आई. जिले के खेरागढ़ क्षेत्र स्थित अऐला गांव में छह किलोमीटर की एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था.

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां दौड़ प्रतियोगिता जीतने के फेर में दो युवकों की जान पर बन आई. जिले के खेरागढ़ क्षेत्र स्थित अऐला गांव में छह किलोमीटर की एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था.

author-image

New Update

RUNNING

Agra Horse Injection Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां दौड़ प्रतियोगिता जीतने के फेर में दो युवकों की जान पर बन आई. जिले के खेरागढ़ क्षेत्र स्थित अऐला गांव में छह किलोमीटर की एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और प्रथम स्थान हासिल करने के जुनून में दो प्रतिभागी युवकों ने घोड़ों को दिया जाने वाला खतरनाक स्टेरॉयड इंजेक्शन लगा लिया. दौड़ समाप्त होते ही दोनों धावकों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वे चक्कर खाकर मैदान में ही गिर पड़े. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आयोजकों तथा स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

 दोनों युवक सेना में भर्ती होने की कर रहे तैयारी

ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मैराथन कमिटी द्वारा इस दौड़ का आयोजन गुरुवार सुबह किया गया था. प्रतियोगिता में युवाओं को आकर्षित करने के लिए नकद पुरस्कार भी रखे गए थे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 551 रुपये तय किया गया था. इसके अलावा शीर्ष दस में स्थान बनाने वाले धावकों को मेडल दिए जाने थे. इस आयोजन में 11वीं कक्षा का छात्र 16 वर्षीय श्यामवीर सिकरवार और स्नातक की पढ़ाई कर रहा 22 वर्षीय गौरव भी शामिल हुए थे. किसान परिवारों से ताल्लुक रखने वाले ये दोनों युवक भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं और रोजाना कड़ा शारीरिक अभ्यास करते हैं.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Live Updates: दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

जीत के जुनून में किया स्टेरॉयड का खतरनाक इस्तेमाल

पुरस्कार जीतने और दौड़ के दौरान थकावट से बचने के लिए दोनों युवाओं ने एक बेहद खतरनाक कदम उठाया. उन्होंने प्रतियोगिता शुरू होने से ठीक पहले घोड़ों के लिए इस्तेमाल होने वाले स्टेरॉयड इंजेक्शन की 3 एमएल खुराक अपने शरीर में लगा ली. स्टेरॉयड के प्रभाव में दोनों ने दौड़ तो पूरी कर ली, जिसमें श्यामवीर ने दूसरा और गौरव ने चौथा स्थान प्राप्त किया. हालांकि, जैसे ही फिनिशिंग लाइन पार हुई, दवा के दुष्प्रभावों के कारण उनका शरीर जवाब दे गया और उन्हें तेज घबराहट के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी.

अब खतरे से बाहर दोनों युवक

युवकों के मैदान पर गिरते ही उनके साथियों और कमिटी के सदस्यों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेरागढ़ में भर्ती कराया. डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक दोनों का गहन उपचार किया, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार आया और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया. होश में आने के बाद दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि प्रदर्शन बेहतर करने के चक्कर में उनसे यह गंभीर भूल हुई थी. वहीं मैराथन कमिटी के सदस्यों का कहना है कि ग्रामीण युवाओं को मंच देने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं, लेकिन प्रतिभागियों द्वारा उठाया गया यह गैर-जिम्मेदाराना कदम बेहद चिंताजनक है. 

ये भी पढ़ें: महंगाई का बढ़ता खतरा! RBI अक्टूबर और दिसंबर में बढ़ा सकता है रेपो रेट: SBI रिसर्च

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें