बम से लेकर जहरीली गैस, सब है बेअसर; दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ी में चलते हैं पुतिन - putins aurus senat inside russias presidential armored car

Published on 11 सित॰ 2026

Vladimir Putin Car: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन के लिए अपनी बख्तरबंद और सुरक्षित ऑरस सीनेट लिमोसिन के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ उनका सुरक्षा काफिला भी आया है जिसमें उनकी खास पर तैयार की गई राष्ट्रपति विमान है जिसे अक्सर Flying Kremlin कहा जाता है और उनकी बख्तरबंद ऑरस सीनेट लिमोसिन शामिल है। पुतिन, जो दुनिया के सबसे सुरक्षित नेताओं में से एक हैं जो हमेशा अपनी गाड़ी से ही यात्रा करते हैं।

पुतिन की Aurus Senat दुनिया की सबसे गुप्त और भारी सुरक्षा वाली गाड़ियों में से एक है जो एक ऐसे शख्स के लिए बिल्कुल सही है जिसने पिछले 25 सालों से नेतृत्व करते हुए कई दुश्मन बना लिए हैं। यह वही कार है जिसने पिछले साल चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SC0) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुतिन के साथ इसमें सवारी करने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं।

पुतिन का सुरक्षा काफिला

पुतिन के काफिले में आमतौर पर 20 से ज्यादा गाड़ियां होती हैं लेकिन विदेशा दौरों पर वह अपनी बुलेटप्रूफ और बम-रोधी Aurus Senat में सफर करते हैं। इसे रूसी ऑटोमेकर Aurus Motors द्वारा विकसित एक फुल-साइज लग्जरी लिमोसिन है। सीनेट को 2018 में पेश किया गया था और यह Kortezh प्रोजेक्ट का हिस्सा है जो सरकारी इस्तेमाल के लिए घरेलू लग्जरी और बख्तरबंद गाड़ी बनाने का रूस का प्रोग्राम है। इसकी कीमत लगभग 1.8 करोड़ रूबल (2.5 करोड़ भारतीय रुपए) है।

इंजन पावर और परफॉर्मेंस

पुतिन की Aurus Senat में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है जिसे हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह लगभग 598hp और 800nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल करती है। इसकी टॉप-स्पीड लगभग 160kmph है और लगभग 9 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

सेफ्टी फीचर्स

यह भारी बख्तरबंद गाड़ी राष्ट्रपति के काफिले के लिए सुरक्षा के उच्चतम मानकों (Higher Standards)। इसके सुरक्षा फीचर्स में एक्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-डिपार्चर वॉर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल और ए़डवांस ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं। इसके इंटीरियर में हाई-एंड लेदर, वुड ट्रिम और आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।