'हनुमान अंश' का ये एक्टर अब शाहरुख-सलमान खान की फिल्मों में दिखेगा, खुद कर दिया कंफर्म

Published on 11 सित॰ 2026

‘हनुमान अंश’ का ये एक्टर अब शाहरुख-सलमान खान की फिल्मों में दिखेगा, खुद कर दिया कंफर्म

सलमान खान, चंदन के. आनंद और शाहरुख खान

Hanuman Ansh Actor Chandan K Anand: इन दिनों ‘हनुमान अंश’ की हर तरफ चर्चा हो रही है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 35 दिनों में भारत में 163.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. उनके अलावा एक्टर चंदन के. आनंद भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच चंदन ने ये जानकारी दी है कि अब वो शाहरुख खान और सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

सलमान खान पिछले कुछ महीने से डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें सलमान के साथ नयनतारा भी नजर आने वाली हैं. चंदन ने बताया है कि वो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. साथ ही शाहरुख के साथ वो जिस पिक्चर में दिखने वाले हैं, वो भी एक एक्शन फिल्म ही है. नाम- ‘किंग’.

चंदन के. आनंद ने क्या बताया?

चंदन के. आनंद ने अमित भाटिया को दिए इंरव्यू में कहा, “सलमान खान सर के साथ भी मैं वामशी पेडिपल्ली सर की ‘मॉन्सटर’ में एक पार्ट प्ले कर रहा हूं. और मैं इसके लिए काफी सौभाग्यशाली महसूस करता हूं. और शाहरुख सर के साथ मैंने ‘किंग’ में काम किया है. एक बहुत प्यारा सा सीन किया है. इसके लिए मैं सिद्धार्थ आनंद (‘किंग’ के डायरेक्टर) सर का शुक्रिया करता हूं.”

‘मॉन्सटर’ और ‘किंग’ की रिलीज डेट

चंदन के. आनंद ने ‘हनुमान अंश’ में डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है. अब वो सलमान-शाहरुख जैसे दो बड़े स्टार्स के साथ पर्दे पर दिखेंगे. सलमान की ‘मॉन्सटर’ ईद 2027 के मौके पर रिलीज होने वाली है. वहीं ‘किंग’ इसी साल 24 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है. इन दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें-

फिल्मी सितारों के बाद क्रिकेटर्स भी टीवी के मैदान में, गांगुली-रोहित के बाद अब सहवाग बनेंगे होस्ट?

हनुमान अंश ने कमाए 150 करोड़, पर ये पैसा मिलेगा किसे? जानिए कमाई का असली मालिक कौन

बता दें कि मेकर्स की तरफ से अभी सलमान खान की फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इसका नाम ‘मॉन्सटर’ हो सकता है. अब चंदन के. आनंद ने भी फिल्म को ‘मॉन्सटर’ ही कहा है. इससे जाहिर है कि मेकर्स इसी नाम से फिल्म रिलीज करने वाले हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button