नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) ने आज अपने दफ्तर में अपकमिंग फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) का नया पोस्टर जारी किया है। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) और देव शर्मा (Dev Sharma) के साथ-साथ निर्माता प्रकाश महोबिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने फिल्म की टीम को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं और इस प्रोजेक्ट से जुड़े युवा कलाकारों का हौंसला बढ़ाया।
पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तयकिसने निभाया सीता का किरदार?
फिल्म में देव शर्मा श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अंजलि अरोड़ा सीता का किरदार निभाकर फीचर फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में हैं और शील वर्मा भगवान राम के भाई लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।
मंत्री राजेश नागर ने दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़ दौरे के दौरान फिल्म की टीम हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर से भी मिली। उन्होंने टीम की कोशिशों की तारीफ की। कलाकारों और फिल्ममेकर्स का हौसला बढ़ाया और फिल्म की थिएटर रिलीज के लिए शुभकामनाएं दीं।’
पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंहमुलाकात को लेकर क्या बोलीं अंजलि अरोड़ा?
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के लिए यह मुलाकात खास अहमियत रखती है क्योंकि वह और उनके को-स्टार देव शर्मा दोनों ही हरियाणा से हैं। इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए अरोड़ा ने कहा, ‘अपनी पहली ही फिल्म के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का आशीर्वाद और प्रोत्साहन मिलना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। जिस गर्मजोशी से उन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया और हम जैसे युवा कलाकारों का समर्थन किया, वह वाकई प्रेरणादायक है। उन्हें अपना नया पोस्टर दिखाना और पहली बार उनके हाथों से इसे जारी करवाना भी बहुत खास था। जब मैं श्री राम के आशीर्वाद से इस नए सफर की शुरुआत कर रही हूं, तो ऐसे पल मुझे और भी हिम्मत और कृतज्ञता का एहसास कराते हैं।’
क्या बोले देव शर्मा?
अभिनेता देव शर्मा ने कहा,कि श्री राम का किरदार निभाना सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दोनों है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से मिलना, उन्हें अपनी फिल्म दिखाना और उनका आशीर्वाद पाना हम सभी के लिए बहुत मायने रखता है। ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को बहुत श्रद्धा और ईमानदारी के साथ बनाया गया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे उसी प्यार के साथ अपनाएंगे जिसके साथ हमने इसे बनाया है।’
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के बारे में जानकारी
पढ़ें :- Digger Final Trailer Released : हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डिगर’ का ट्रेलर रिलीज, टॉम क्रूज क्या विलेन बनकर भी दुनिया को बचाएंगे एक्टर?फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) का निर्देशक अभिषेक सिंह ने किया है। एजे फिल्म्स एंटरटेनमेंट वर्ल्ड और अजय कनौजिया द्वारा पेश की गई इस फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनी सेन इसके सह-निर्माता हैं। ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर 2026 को हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।