नियमों के खिलाफ ​दाखिला दिया तो बोर्ड छात्रों का परीक्षा-रिजल्ट रुकेंगे - Chandigarh News

Published on 10 सित॰ 2026

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सत्र 2026-27 में 8वीं से 12वीं तक छात्रों के स्कूल ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। अब रजिस्ट्रेशन फाइनल होने और प्रिंसिपल के e-sign के बाद स्कूल बदलने के लिए बोर्ड पोर्टल से ऑनलाइन अप्रूवल जरूरी ह

.

बिना ऑनलाइन ट्रांसफर छात्र को दाखिला देने पर स्कूल प्रमुख की जवाबदेही तय होगी और विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। अंतिम तारीख के बाद 30 अक्टूबर तक 1000 और 31 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 2000 लेट फीस लगेगी। 31 दिसंबर के बाद स्कूल ट्रांसफर नहीं होगा। रजिस्ट्रेशन फीस बकाया होने पर ट्रांसफर का विकल्प भी नहीं खुलेगा।

पहली बार छात्रों के स्कूल ट्रांसफर की प्रक्रिया को ई-साइन और ऑनलाइन एनओसी सिस्टम से जोड़कर 100% पेपरलेस किया गया है। अब छात्र को नए स्कूल में जाकर सिर्फ एक लिखित आवेदन देना होगा, जिसके बाद नया और पुराना दोनों स्कूल पोर्टल के जरिए ही ट्रांसफर को अप्रूव या रिजेक्ट करेंगे।

बिना ऑनलाइन ट्रांसफर के छात्र को अपने स्तर पर दाखिला देने पर स्कूल प्रमुख की सीधी जवाबदेही तय होगी और नियमों के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार दाखिले की अंतिम तिथि के बाद स्कूल-टू-स्कूल ट्रांसफर का शुल्क और समय-सीमा तय की गई है।

ऑनलाइन फीस भुगतान समेत स्कूल ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 से पहले पूरी करना अनिवार्य है, इसके बाद ट्रांसफर नहीं होगा। यदि छात्र का रजिस्ट्रेशन फीस का स्टेटस पेड होगा, तभी ट्रांसफर का विकल्प खुलेगा। फीस पेंडिंग या अनपेड होने पर ट्रांसफर नहीं हो सकेगा।

नियम तोड़ा तो स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर पड़ेगा सीधा असर

यदि कोई स्कूल प्रमुख बिना ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए अपने स्तर पर किसी छात्र को दाखिला देता है, तो उस छात्र की ऑनलाइन एंट्री पिछले स्कूल में ही शो होगी। इसके कारण 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र नए स्कूल द्वारा संबंधित विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म जनरेट नहीं किए जा सकेंगे। 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन रिजल्ट अपलोड नहीं हो सकेगा।

ट्रांसफर प्रक्रिया : पहली बार ट्रांसफर प्रक्रिया को ई-साइन, ऑनलाइन एनओसी और डिजिटल टीसी सिस्टम से जोड़कर पूरी तरह से पेपरलेस और पारदर्शी बनाया गया है।

आवेदन : छात्र जिस नए स्कूल में जाना चाहता है, वह उस स्कूल में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत करेगा। पोर्टल पर सर्च करना नया स्कूल अपने लॉगिन में स्कूल ट्रांसफर मेन्यू के अंदर अप्लाई फार ट्रांसफर लिंक पर क्लिक करेगा। वहां स्टूडेंट यूनीक आईडी, रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनकर डेटा सर्च करेगा।