निक्की तंबोली करने जा रहीं मुस्लिम बॉयफ्रेंड अरबाज से शादी? बताया बच्चे किस धर्म को करेंगे फॉलो
Nikki Tamboli-Arbaz Patel: निक्की तंबोली ने हाल ही में खुलासा किया है कि अरबाज संग शादी के बाद उनके बच्चों का धर्म क्या होगा. उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चा बढ़ गई है.
Nikki Tamboli-Arbaz Patel: निक्की तंबोली ने हाल ही में खुलासा किया है कि अरबाज संग शादी के बाद उनके बच्चों का धर्म क्या होगा. उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चा बढ़ गई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/08/arbaz-patel-nikki-tamboli-2026-09-08-15-59-32.png)
Nikki Tamboli-Arbaz Patel: एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और एक्टर अरबाज पटेल (Arbaz Patel) को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. पिछले दिनों देखने को मिला था कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. जिसके बाद उनके ब्रेकअप को लेकर खबरें आने लगी थी. इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस काफी दुखी हो गए थे. हालांकि, उन्होंने ये सब अपने वीडियो सॉन्ग की हाइप बढ़ाने के लिए किया था. जिसके बाद साफ हुआ कि दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है. अब सोशल मीडिया पर कपल की शादी और बच्चों का धर्म क्या होगा, इस पर चर्चा शुरू हो गई है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
बताया बच्चे किस धर्म को करेंगे फॉलो
हाल ही में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने फिल्मी ज्ञान से खास बातचीत की है, इस दौरान कपल ने अपने रिलेशन और धर्म को लेकर खुलकर बात की. दरअसल, निक्की और अरबाज को एक ट्रोल का कमेंट बताया गया, जिस पर दोनों ने खुलकर जवाब दिया. कपल से पूछा गया कि निक्की और अरबाज के बच्चे कौन सा धर्म अपनाएंगे? इस पर निक्की ने करारा जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा, 'आज कल आपको पता है ना कि सरकार ने बोला है कि मां का धर्म बच्चे फॉलो करेंगे. ये कानून अगस्त में ही लागू हो गया है. दोस्तों प्लीज थोड़ा ज्ञान लो और फिर बात करो.' ऐसे में उनके जवाब से साफ है अगर दोनों की शादी होती है तो उनके बच्चें हिंदू धर्म को ही फॉलो करेंगे.
अरबाज पटेल ने सवाल का जवाब देने से किया परहेज
निक्की तंबोली ने अपने जवाब से तो ट्रोलर्स मुंह बंद कर दिया था. लेकिन अरबाज पटेल इस मुद्दे पर थोड़े बचते हुए नजर आए. उन्होंने कहा, 'देखों हम लोगों का इतना ही है कि हमें हिंदू मुस्लिम और धर्म में घुसना ही नहीं है. हमारे मुंह से कुछ निकले और फिर वो कुछ और बोले.'
इसी के साथ अरबाज के जवाब से समझा सकता है कि वह इस टॉपिक पर बात करने से परहेज कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर उनके मुंह से कुछ ऐसा-वैसा निकल जाएगा, तो कॉन्ट्रोवर्सी हो सकती है. वहीं, निक्की ने इस पर कहा कि उनके मुंह से कुछ नहीं निकलेगा. उन्होंने कहा, 'हमारे मुंह से कुछ निकलेगा ही नहीं. हमारे लिए धर्म जरूरी नहीं है हमारे लिए इंसानियत जरूरी है.'
'मोहब्बत बांटो तभी आपको प्यार मिलेगा'
वहीं, निक्की की बात को आगे बढ़ाते हुए अरबाज कहते है कि हमारे में बोलते हैं कि आपका ईमान आपके साथ है. आपके दिल दिमाग में है. उन्होंने कहा, 'हमारे में बोलते हैं कि आपका ईमान आपके साथ है. आपके दिल दिमाग में है. तुम कौन होते हो बोलने वाले सही और गलत. ऊपर वाला जानता है आपकी नीयत और आपके दिल के हाल. आप जिंदगी में मोहब्बत चाहते हो तो मोहब्बत बांटो. तभी आपको प्यार मिलेगा.'
ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर बैंकॉक में बॉयफ्रेंड राहुल संग करती नजर आईं मस्ती, फोटो शेयर शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल
क्या शादी करने वाले हैं अरबाज और निक्की?
अरबाज और निक्की ने अभी तक शादी करने को लेकर किसी तरह की बात नहीं की है. हालांकि, उनकी बातों से समझा जा सकता है कि वह अपने इस रिश्ते को काफी इंपोर्टेंट मानते हैं और एक दूसरे प्यार करते हैं. ऐसे में अगर दोनों शादी करते हैं तो निक्की के मुताबिक, उनके बच्चे हिंदू धर्म को फॉलो करेंगे. वहीं, दूसरी तरफ अरबाज पटेल मानते हैं कि उनके लिए धर्म से ऊपर इंसानियत है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है.