बैडमिंटन में भारत का कमाल! सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, चीन की जोड़ी को हराकर पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने हे जी टिंग और रेन जियांग यू को हराकर चाइना मास्टर्स मेन्स डबल्स का खिताब जीता है.
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने हे जी टिंग और रेन जियांग यू को हराकर चाइना मास्टर्स मेन्स डबल्स का खिताब जीता है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/06/satwiksairaj-rankireddy-and-chirag-shetty-2026-09-06-19-20-34.jpg)
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty Photograph: (ANI)
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty : भारत की स्टार शटलर जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्श के दम पर इतिहास रच दिया है. उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है, जो आज तक कोई भी भारतीय बैडमिंटन जोड़ी नहीं कर पाई है. इन दोनों भारतीय शटलर्स ने मिलकर बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 चाइना मास्टर्स में टूर्नामेंट का टाइटल अपने नाम किया है. इन दोनों ने पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर देश को खुशी से झूमने का मौका दिया है.
दरअसल, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ इन दोनों शटलर्स ने भारत का नाम रोशन कर दिया है. पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने चीन के जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी को हराया. इन दोनों ने अपने विरोधियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 11-21, 21-13, 21-17 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
CHINA MASTERS CONQUERED ✅🏸
India's Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty win their 4th Super 750 title, 2nd this year, after scripting a comeback victory 11-21, 21-13, 21-17 against home-favourites He Ji Ting & Ren Xiang Yu in the men's doubles final of China Masters 2026.… pic.twitter.com/VKQDRHAS93
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 6, 2026
सातिक-चिराग ने रचा इतिहास
सात्विक-चिराग की जोड़ी इस टूर्नामेंट में दो बार मुहं की खानी पड़ी है. भारत की इस स्टार जोड़ी को इसी टूर्नामेंट में 2023 और 2025 के फाइनल में हार नसीब हुई थी. इसके साथ ही दो बार सात्विक-चिराक को उपविजेता रहकर भी संतोष करना पड़ा था. वहीं, 2024 में इस जोड़ी को सेमीफाइनल में हार मिली थी और उसका सफर वहीं खत्म हो गया था.
भारत की स्टार जोड़ी सात्विक-चिराग पिछले महीने नई दिल्ली में हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना तीसरा मेडल जीतने से चूक गए थे. उन्हें क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा गया था. अब बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर इस जोड़ी का यह 10वां खिताब है. ये इस साल सात्विक-चिराग का दूसरा सुपर 750 खिताब और कुल मिलाकर उन्होंने चौथा खिताब अपने नाम किया है.
𝐒𝐚𝐭-𝐂𝐡𝐢 𝐜𝐨𝐧𝐪𝐮𝐞𝐫 𝐂𝐡𝐢𝐧𝐚 𝐌𝐚𝐬𝐭𝐞𝐫𝐬 𝟐𝟎𝟐𝟔! 🏆🥳
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty make a stunning comeback against China's He Jiting & Ren Xiangyu to win their maiden #ChinaMasters title.
Their 2nd S750 title of 2026 and 4th overall. pic.twitter.com/tXA7Q0v8gJ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 6, 2026
इसके साथ ही सात्विक-चिराग इस टूर्नामेंट की 2005 में शुरुआत के बाद से इसे जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. ये सात्विक और चिराग का 2026 में तीसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल था. वो मई में थाईलैंड ओपन में उपविजेता रहे थे और उसी महीने बाद में सिंगापुर ओपन जीता था.
कैसा रहा इस मैच का हाल
इस मुकाबले की बात करें तो, चीन के जी तिंग और रेन शियांग ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त भारतीय जोड़ी पर बना ली थी. इसके बाद सात्विक और चिराग के खिलाफ चीनी जोड़ी ने पहला गेम 18 मिनट में 21-11 से जीत लिया था. इस मैच के दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 3-3 और 6-6 से बराबर कर दिया और ब्रेक के समय 11-7 से आगे रहे.
इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त 17-11 तक पहुंचा दी. भारतीय जोड़ी ने चीनी खिलाड़ियों पर दूसरे गेम में 21-13 से जीत हासिल की. इसके बाद इस मैच का तीसरा गेम भी शानदार रहा. चीनी खिलाड़ी मजबूती से उतरे और 4-0 की बढ़त बना ली. सात्विक-चिराग ने वापसी करते हुए स्कोर 7-7 से बराबर किया और ब्रेक के समय 11-9 की बढ़त बना ली. अंत में भारतीय जोडी ने 21-17 से जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें :बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : श्यी युछी ने पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें