बच्चा टॉफी-चॉकलेट खाने की करता है जिद, बनाकर खिलाएं ये हेल्दी और टेस्टी चीजें

Published on 6 सित॰ 2026

बच्चा टॉफी-चॉकलेट खाने की करता है जिद, बनाकर खिलाएं ये हेल्दी और टेस्टी चीजें

बच्चे कैंडी, टॉफी, चॉकलेट खाने की जिद करते हैं, लेकिन इनमें कलर से शुगर तक बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में आप उन्हें कुछ टेस्टी और हेल्दी चीजें बनाकर दे सकते हैं जो उनकी मीठे की क्रेविंग भी पूरी करेंगी.

शशि सिंह

शशि सिंह |  Updated on: Sep 06, 2026 7:13 PM IST

Share

बच्चों के लिए खजूर को चॉकलेट ट्विस्ट दे सकते हैं. इसका बीज निकाल दें और उसमें पीनट बटर की फिलिंग करें साथ ही अखरोट, पिस्ता, बादाम, काजू, जैसे नट्स एड कर दें. आप चाहे तो कोकोआ पाउडर या डार्क चॉकलेट को पिघलाकर इसमें भर दें और फ्रीज कर लें. इसका स्वाद कमाल का लगता है.
(Images:Pexels)

बच्चों के लिए खजूर को चॉकलेट ट्विस्ट दे सकते हैं. इसका बीज निकाल दें और उसमें पीनट बटर की फिलिंग करें साथ ही अखरोट, पिस्ता, बादाम, काजू, जैसे नट्स एड कर दें. आप चाहे तो कोकोआ पाउडर या डार्क चॉकलेट को पिघलाकर इसमें भर दें और फ्रीज कर लें. इसका स्वाद कमाल का लगता है. (Images:Pexels)

1 / 5

मखाने को हल्का रोस्ट कर लें ताकि ये क्रंची हो जाए. अब पहले एक बाउल में डार्क चॉकलेट एड करें. इसमें बटर या फिर नारियल का तेल डालें. स्वाद के लिए दालचीनी पाउडर चुटकीभर एड करें. शुगर फ्री मिठास का कोई ऑप्शन ट्राई करें जैसे खजूर का पेस्ट. सारी चीजों को डबल बॉयलर में पिघला लें. इसमें मखाने डालकर जमा लें. इसे आप सीधे खाने के लिए बच्चे को दे सकते हैं या फिर दूध में डालकर खिलाएं. इसी तरह से बादाम, काजू,  अखरोट, पाइन नट्स से लेकर ब्राजील नट्स तक को आप चॉकलेटी ट्विस्ट दे सकते हैं.

2 / 5

नट्स की तरह ही आप फ्रूट्स पर भी चॉकलेट की कोटिंग कर सकते हैं. जैसे स्ट्रॉबेरी, केला, कीवी, काले अंगूर, सेब, चेरी पर चॉकलेट कमाल की लगती है. इसमें किसी तरह से अलग से मीठा एड नहीं करना पड़ता है, क्योंकि फलों में प्राकृतिक मिठास होती है.

3 / 5

अलग-अलग तरह के नट्स को देसी घी में रोस्ट कर लें और इसके बाद कूटकर दरदरा कर लें. इसके बाद खजूर के बीज निकालकर इसे ब्लेंडर में पीस लें. सारे नट्स इसमें मिलाएं. हाथों में देसी घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू तैयार कर लें.

4 / 5

आप हेल्दी तरीके से चॉकलेट मूस बनाएं. डार्क चॉकलेट को डबल बॉयलर में पिघला लें और इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. इसके बाद एक बर्तन में ग्रीक योगर्ट, डार्क चॉकलेट के साथ कोको पाउडर मिलाएं. इसमें चुटकी भर नमक डालें. सारी चीजों को अब ब्लेंड कर लें और बिल्कुल क्रीमी बना लें. इसके बाद इसे सर्विंग ग्लास में डालकर फ्रिज में ठंडा कर लें. ऊपर से कद्दूकस की चॉकलेट या फिर फ्रेश फ्रूट्स और चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें.

5 / 5

Follow Us