मोहम्मद शमी के सपोर्ट में उतरा पूर्व भारतीय कोच, गौतम गंभीर-अगरकर को कही खरी बात

Published on 6 सित॰ 2026

मोहम्मद शमी के सपोर्ट में उतरा पूर्व भारतीय कोच, गौतम गंभीर-अगरकर को कही खरी बात

Time Published: Sunday, September 6, 2026, 15:05 [IST]

Mohammed Shami: टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। 36 साल के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने भले ही लंबे समय से भारतीय टीम की जर्सी नहीं पहनी है लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन और जुनून अब भी बरकरार है।

ऐसे में भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने शमी की वापसी को लेकर चयनकर्ताओं के फैसले पर बड़ा सवाल उठाया है। भरत अरुण ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में साफ कहा कि शमी के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे बंद नहीं किए जाने चाहिए।

mohammed shami

उन्होंने कहा कि शमी के अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है। अरुण के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो सिर्फ उसकी उम्र को चयन का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने शमी की फिटनेस और लंबे समय तक गेंदबाजी करने की क्षमता को भी उनकी सबसे बड़ी ताकतों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि शमी ने जिस तरह अपने करियर को आगे बढ़ाया है, वह उनकी शानदार क्षमता को दिखाता है।

100वें फर्स्ट क्लास मैच तक पहुंचे शमी

दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से उतरते ही शमी अपने करियर का 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे हैं। इसमें भारत के लिए खेले 64 टेस्ट मैच भी शामिल हैं। वह तीन साल से ज्यादा समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं और मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले हैं।

इसके बावजूद घरेलू क्रिकेट में शमी की धार कम नहीं हुई है। 99 फर्स्ट क्लास मैचों के बाद उनका गेंदबाजी औसत 26.30 का है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 27.71 रहा है। दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ पांच विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।

क्या वापस आएंगे शमी?

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद सीरीज में पिछले वर्ल्ड कप के दौरान बेहतरीन काम किया था। उनकी स्विंग और धार दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर कमाल कर सकती है। अगर घरेलू क्रिकेट में वह लगातार बेहतर करते हैं, तो सलेक्टर्स पर दबाव बनेगा और शमी की वापसी हो सकती है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range