मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Published on 5 सित॰ 2026

“IAS अफसरों की नई जिम्मेदारियां : 11 की पदस्थापना, 6 को अतिरिक्त प्रभार

05 सितंबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। साथ ही छह वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री अनिल सुचारी ( 2006 ) आयुक्त, सागर संभाग को  एमडी , मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं 2008 बैच के दिलीप कुमार को आयुक्त, सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ( 2009) को सचिव, राजस्व विभाग बनाया गया है। इसी बैच के सतेंद्र सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नेहा मारव्या सिंह (2011) को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सुश्री  निधि निवेदिता  को

2012 विकास आयुक्त-सह-प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त का दायित्व दिया गया है।

IAS अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम (2012) जो वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर सचिव तथा मंडी  बोर्ड के प्रबंध संचालक हैं, को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त उद्योग तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग  निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

2012 बैच के अनुराग वर्मा को प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बनाया गया है। 2013 बैच के मयंक अग्रवाल को विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) तथा समग्र नर्मदा मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास में भी बदलाव

श्री संदीप जी.आर.(2013) को विकास आयुक्त-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। 2014 बैच के अवि प्रसाद को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है, जबकि नेहा जैन (2018)
को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त, नगर निगम उज्जैन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां

रघुराज एम.आर. को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तरुण राठी को आदिवासी विकास से संबंधित अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिली हैं। शीतला पटले को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार तथा अनिशा श्रीवास्तव को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture