'हो गया बहन...', सलमान खान ने दोस्त के कैफे को दी मजाकिया धमकी, तुकाराम मुंढ़े का किया जिक्र!

Published on 4 सित॰ 2026

Salman Khan Funny Instagram Post: बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग शो  शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. भाईजान के इस शो को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. इतना ही नहीं सलमान इन दिनों अपने एक पोस्ट के कारण भी चर्चा में आ गए हैं. वो अपने पोस्ट में अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखा है.

आपको बता दें कि सलमान खान ने इस बार अपने दोस्त के नए कैफे को लेकर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्टर के फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. भाईजान के इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है.  

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं विहान शेडगे? जिन्होंने ‘हनुमान अंश’ में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का रोल

सलमान खान ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

सुपरस्टार सलमान खान के दोस्त ने बांद्रा में नया कैफे खोला है. भाईजान ने अपने दोस्त के इस कैफे को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है. सलमान ने कैफे से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने ऐसा मैसेज लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. सुपरस्टार सलमान खान ने पोस्ट में एक मजाकिया मैसेज लिखा, ‘मेरी कॉफी रिफिल करना प्लीज और प्राइस मत बढ़ाना, क्वालिटी को मेंटेन करके रखना. इतना ही नहीं हाइजीन मेंटेन रखना, वरना मैं ‘उन्हें’ भेज देंगे इसके बाद समझे मामला खत्म समझो. खास बात यह कि सलमान खान ने जिस शख्स का जिक्र किया है, उनका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है. लेकिन भाईजान का पोस्ट आने बाद लोगों को समझने में बिल्कुल भी देर नहीं  हुई है कि वो इस किसकी ओर इशारा कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं भागीरथ भट्ट? जिनकी ‘बिग बॉस 20’ में आने की हो रही चर्चा, जानें डिटेल्स

तुकाराम मुंढे का किया जिक्र?

लेकिन सलमान खान के इस पोस्ट के बाद से ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि भाईजान ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन तुकाराम मुंढे की ओर इशारा किया है. बता दें कि तुकाराम मुंढे अपने सख्त रवैया और कड़क फैसले के लिए जाने जाते हैं. सलमान खान का यह पोस्ट कमिश्नर तुकाराम मुंढे से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. तुकाराम इन दिनों वह खाने-पीने की दुकानों, रेस्टोरेंट्स और दूसरी फूड जगहों पर साफ-सफाई और क्वालिटी को लेकर कड़े तरीके से जांच कर रहे हैं. 

---विज्ञापन---