Hey Baby 2: अक्षय कुमार की 19 साल पहले आई फिल्म ‘हे बेबी’आइकॉनिक है. दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई थी. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और कॉमेडी टाइमिंग सब कमाल की थी. इस फिल्म के सीक्वल को लेकर लंबे समय से बात चल रही थी. वहीं, अब फाइनली फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान हो गया है. जी हां, ‘हे बेबी 2’की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है. फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने वाली तीन फिल्मों की शूटिंग के लिए एक डील साइन की है. इनमें 2007 में आई कॉमेडी फिल्म ‘हे बेबी’ का सीक्वल भी शामिल है.
बता दें कि ‘हे बेबी’ का निर्देशन साजिद खान ने किया था और इसमें अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख, विद्या बालन समेत कई कलाकार नजर आए थे. अब फिल्म के सीक्वल का ऐलान भी हो गया है. चलिए जानते हैं फिल्म के सीक्वल में क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है और इससे जुड़ी और जानकारी.
ये भी पढ़ें: मल्लाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करने जा रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू, हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में आएंगे नजर
ऑस्ट्रेलिया में होगी ‘हे बेबी 2’ की शूटिंग
‘हे बेबी 2’ के लिए ऑस्ट्रेलिया का कनेक्शन खास है, क्योंकि पहली फिल्म ‘हे बेबी’ की शूटिंग भी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. ऐसे में करीब दो दशक बाद फिल्म का सीक्वल भी उसी देश में लौट रहा है, जो पहले पार्ट की शूटिंग का हिस्सा रह चुका है. फिलहाल ‘हे बेबी 2’ की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन सीक्वल के ऐलान ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.
नाडियाडवाला ऑफिस पहुंचे क्रिस मिन्स
न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारत के दौरे पर हैं. इसी दौरान उन्होंने मुंबई में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिस का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ऑफिस का जायजा लिया और प्रोडक्शन हाउस की टीम से मुलाकात की उनकी इस यात्रा के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया में तीन फिल्मों की शूटिंग को लेकर इस डील का ऐलान किया गया है.
19 साल पहले आई थी ‘हे बेबी’
हे बेबी साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान की तिगड़ी देखने को मिली थी. इस फिल्म में एक बच्ची की कहानी दिखाई गई थी, जिसे ये तीन किरदार मिलकर पालते हैं. वहीं, विद्या बालन भी फिल्म में लीड एक्ट्रेस थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: हनुमान अंश में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का रोल, जानिए कौन हैं विहान शेडगे

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More