'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू

Published on 13 जुल॰ 2026

'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू

Agra News In Hindi: आगरा के नगला भुजा में एक घर के फ्रिज में बर्फ की शिवलिंग जैसी आकृति बनने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. आस्था और विज्ञान दोनों नजरियों से चर्चा जारी है.

Written By : पुष्पेन्द्र चौहान, आगरा |  Updated at : 13 Jul 2026 10:47 PM (IST)

Preferred Sources

Agra fridge ice shivling shape crowd gathered for darshan kheria mod nagla bhuja Ann 'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू

आगरा में एक घर के फ्रिज में प्रकट हुई बर्फ की शिवलिंग

Source : Pushpender Chauhan

आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र में एक घर के फ्रिज के अंदर जमी बर्फ की शिवलिंग जैसी आकृति इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. जैसे ही इस अनोखी आकृति की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई.

'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ हुई पूजा-अर्चना

फ्रिज में बनी बर्फ की आकृति को कई लोगों ने भगवान शिव का स्वरूप मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी. श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाए, जलाभिषेक किया और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए. पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया. दूर-दूर से भी लोग इस आकृति के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'

अमरनाथ शिवलिंग की चर्चा के बीच बढ़ा आकर्षण

इन दिनों अमरनाथ यात्रा और वहां बनने वाले प्राकृतिक हिम शिवलिंग पिघलने की चर्चा के बीच आगरा की यह घटना भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. कई श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार बता रहे हैं और इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस घटना के वीडियो और तस्वीरें तेजी से साझा किए जा रहे हैं.

विज्ञान और आस्था, दोनों नजरियों से हो रही चर्चा

हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि फ्रिज के अंदर तापमान और नमी की वजह से बर्फ कई बार अलग-अलग आकार ले सकती है और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है. वहीं दूसरी ओर, श्रद्धालु इसे अपनी आस्था का विषय मान रहे हैं.

'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

फिलहाल आगरा में फ्रिज में बनी शिवलिंग की आकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का लगातार पहुंचना भगवन का दर्शन करना जारी है. और पूरा इलाका कौतूहल व श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है. स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

और पढ़ें

Published at : 13 Jul 2026 10:42 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola