विज्ञापन जगत को नई दिशा देने का संकल्प, एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन - Pratidin Rajdhani

Published on 3 सित॰ 2026

रायपुर : एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से राजेश दुग्गड़ को अध्यक्ष एवं मनीष राज्यवर्धन को महासचिव चुना गया। चुनाव अधिकारी दीपक जैन ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही प्रदेश के विज्ञापन एवं मीडिया उद्योग से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। एसोसिएशन के माध्यम से विज्ञापन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, व्यवसायिक हितों की मजबूती तथा उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है।

एसोसिएशन के मेंटर्स अजय जैन एवं शिवाजी मथानी, पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह, पूर्व महासचिव अफसर खान सहित इंदिरा जैन, रितेश जैन, मनमोहन पारेख, विपिन चतुर्वेदी, हसन नकवी, मोहम्मद शफी, भीमसेन खन्ना,वीरेंद्र शुक्ला, विजय घोष , नितिन गिरीभट एवं शशांक विश्वकर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश दुग्गड़ एवं महासचिव मनीष राज्यवर्धन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि बदलते दौर में विज्ञापन उद्योग तेजी से नई तकनीक, डिजिटल मीडिया और बदलते उपभोक्ता व्यवहार के अनुरूप विकसित हो रहा है। ऐसे समय में एसोसिएशन की भूमिका केवल एजेंसियों के हितों तक सीमित न रहकर पूरे विज्ञापन उद्योग को एक मजबूत और संगठित मंच प्रदान करने की है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश दुग्गड़ ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी एजेंसियों को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योग से जुड़े सभी सदस्यों के सुझावों और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

CG News: अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में पार्किंग के साथ महिला-पुरुष शौचालय भी जरूरी, जारी हुई गाइडलाइन

महासचिव मनीष राज्यवर्धन ने कहा कि विज्ञापन उद्योग में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए एजेंसियों के बीच बेहतर सहयोग और ज्ञान का आदान-प्रदान समय की आवश्यकता है। एसोसिएशन के माध्यम से प्रदेश की विज्ञापन एजेंसियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने, नए अवसरों को बढ़ावा देने तथा उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखने का प्रयास किया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं एसोसिएशन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और सहयोग के साथ छत्तीसगढ़ के विज्ञापन उद्योग को नई पहचान दिलाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

Join Us

Photo of news desk