'मिर्जापुर द मूवी' से 'दायरा' तक, सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, ये फिल्में होंगी रिलीज
September Bollywood Releases Movies: बॉलीवुड के लिए सितंबर का महीना शानदार होने वाला है. सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होगीं. चेक करें लिस्ट
September Bollywood Releases Movies: बॉलीवुड के लिए सितंबर का महीना शानदार होने वाला है. सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होगीं. चेक करें लिस्ट
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/30/september-movie-released-2026-08-30-13-56-35.jpg)
September Movie Released Photograph: (Screengrab)
September Bollywood Releases Movies: सितंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी बड़े फिल्म फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई बड़ी और चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, क्राइम और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. पंकज त्रिपाठी और अली फजल की 'मिर्जापुर: द मूवी' से लेकर करीन कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायारा तक कई बड़े सितारों की फिल्में इस महीने रिलीज होंगी. देखें लिस्ट में किस-किसका नाम.
1. 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie)
ओटीटी पर तहलका मचाने वाली वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. 'मिर्जापुर: द मूवी' में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की दुनिया एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और रवि किशन जैसे कलाकार से सजी ये फिल्म 4 सिंतबर को थिएटर पर रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कनिका मान से आमिर खान के भाई तक, बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट्स!
2. 'जीवन बीमा योजना' (Jeevan Beema Yojana)
'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ अरशद वारसी की फिल्म 'जीवन बीमा योजना' का क्लैश होने वाला है. ये फिल्म भी 4 सिंतबर को रिलीज होगा. फिल्म की बात करे तो ये एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस दोनों देखने को मिलेगा. इसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि अरशद वारसी पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं. उनके साथ संजीदा शेख भी अहम रोल में दिखेंगी.
3. 'हैवान' (Haiwan)
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये साइकोलॉजिकल क्राइम एक्शन थ्रिलर मलयालम सुपरहिट फिल्म Oppam की रीमेक है. फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो खुद को एक खतरनाक साजिश के बीच फंसा हुआ पाता है. वहीं अक्षय कुमार का किरदार कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा. ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी.
4. 'दायरा' (Daayra)
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' एक क्राइम इन्वेस्टिगेशन ड्रामा है. फिल्म में पहली बार करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन साथ नजर आएंगे. पृथ्वीराज एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक जटिल केस की जांच करते हैं. वहीं करीना का किरदार भी एक पुलिस वाली का ही है. मेघना गुलजार इससे पहले 'राजी' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं.ऐसे में फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है.
5. 'वाइब' (Vibe)
करीना की दायरा के साथ कुणाल खेमू की 'वाइब' का क्लैश होगा. ये फिल्म भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वाइब की बात करे तो ये एक एक्शन और कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की खास बात ये है कि कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखा भी है और इसमें एक्टिंग भी कर रहे हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम रोल में नजर आएंगी. उनके अलावा स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं.
6. 'The Vvan: Force of the Forest'
महीने के अंत में रिलीज होने वाली 'The Vvan: Force of the Forest' एक सुपरनैचुरल माइथोलॉजी थ्रिलर है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इस फिल्म में पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म जंगल, रहस्य, पौराणिक शक्तियों और अलौकिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में श्वेता तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को दिया धोखा, पोस्ट कर खुद बताई चीट करने की वजह!