मैच छोड़ने वाले थे पाकिस्तानी खिलाड़ी? सरफराज का बयान वायरल

Published on 29 अग॰ 2026

मैच छोड़ने वाले थे पाकिस्तानी खिलाड़ी? सरफराज का बयान वायरल

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में विवाद छिड़ गया. मैच बायकॉट की खबरों के बीच सरफराज अहमद ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि टीम को कुछ पता ही नहीं था.

Written By : संजना कुमारी |  Updated at : 29 Aug 2026 01:59 PM (IST)

Preferred Sources

Were Pakistani players about to walk out of the match? Sarfaraz statement goes viral मैच छोड़ने वाले थे पाकिस्तानी खिलाड़ी? सरफराज का बयान वायरल

सरफराज अहमद

Source : सोशल मीडिया

इंग्लैंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान एक इंटरव्यू को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया. यह इंटरव्यू पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का था. अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. मामला इतना बढ़ गया था कि ऐसी खबरें सामने आने लगी थीं कि अगर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू टीवी पर दिखाया गया, तो पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच का बहिष्कार कर सकते हैं. हालांकि, सरफराज ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया.

इंटरव्यू को लेकर क्यों हुआ विवाद?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने स्काई स्पोर्ट्स के लिए इमरान खान के दोनों बेटों का इंटरव्यू लिया था. इस बातचीत में सुलेमान और कासिम ने जेल में बंद अपने पिता इमरान खान की स्थिति, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. इस इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नाराज होने की खबरें सामने आईं. बताया गया कि बोर्ड ने इस मामले में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से शिकायत भी की थी. इसके बाद मामला और चर्चा में आ गया, क्योंकि ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि अगर इंटरव्यू प्रसारित हुआ तो पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरने से इनकार कर सकती है. हालांकि, चैनल ने करीब 18 मिनट का इंटरव्यू प्रसारित कर दिया.

सरफराज ने क्या कहा?

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद से इस विवाद को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस पूरे मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं था. सरफराज ने कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ मैच पर था. उन्होंने खुद को और टीम को इस विवाद से अलग रखा. जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच का बहिष्कार करने वाले थे, तो उन्होंने इस बात को साफ तौर पर खारिज कर दिया. सरफराज ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं था.

खिलाड़ियों को नहीं थी कोई जानकारी

सरफराज के मुताबिक, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस विवाद की कोई जानकारी नहीं थी. जिस समय इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू ब्रॉडकास्ट किया जा रहा था, उस वक्त टीम आराम से अपना लंच कर रही थी. यानी मैच छोड़ने या मैदान पर नहीं उतरने जैसी किसी बात की टीम के अंदर चर्चा नहीं हुई थी. विवाद के बीच पाकिस्तान की टीम ने अपना टेस्ट मैच भी बिना किसी रुकावट के खेलना जारी रखा.

यह भी पढ़ें- कोहली से ग्रेट बुमराह... अश्विन के इस फैसले से चौंके फैन

पाकिस्तान में नहीं दिखाया गया इंटरव्यू

इंग्लैंड में यह इंटरव्यू प्रसारित किया गया, लेकिन पाकिस्तान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने इसे टीवी पर नहीं दिखाया. वहां इंटरव्यू की जगह विज्ञापन चलाए गए. इस पूरे घटनाक्रम के बाद मैच बायकॉट को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं. लेकिन सरफराज के बयान ने इन खबरों पर काफी हद तक स्थिति साफ कर दी है. पाकिस्तानी कोच ने दो टूक कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी और टीम का पूरा ध्यान अपने मैच पर था.

About the author संजना कुमारी

संजना कुमारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एबीपी नेटवर्क से की. उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई पूरी की है. खेल और चुनावी राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी विशेष रुचि है. वे समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन में भी उनकी गहरी दिलचस्पी है. ट्रैवलिंग और वीडियो ब्लॉगिंग उनका पसंदीदा शौक है. नई जगहों, लोगों और अनुभवों को जानना और उन्हें कहानियों के रूप में प्रस्तुत करना उन्हें पसंद है.

Read More

Published at : 29 Aug 2026 01:59 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola