सच्ची घटनाओं पर बेस्ड होगी कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म! जानिए टाइटल और कहानी

Published on 29 अग॰ 2026

सच्ची घटनाओं पर बेस्ड होगी कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म! जानिए टाइटल और कहानी

Aug 29, 2026 10:42 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। जानिए क्या होगा इसका टाइटल और क्या होने वाली है कहानी।

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद से कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ जहां उनकी काफी पहले अनाउंस की जा चुकी मूवी 'नागजिला' अभी तक रिलीज नहीं हुई है, वहीं दूसरी तरफ अब उनकी अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म कौन सी रहने वाली है और यह किस बारे में होगी।

कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म 'कैप्टन इंडिया' होगी। इस पर काम ऑलरेडी शुरू कर दिया गया है और शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 1 सितंबर 2026 से शुरू कर दी जाएगी। यह फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल होगा जो कि अक्टूबर तक जारी रह सकती है। भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में रहने वाला है। अब बात करते हैं कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या रहने वाली है?

सच्ची घटनाओं पर बेस्ड होगी कहानी

कार्तिक आर्यन स्टारर यह मूवी अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। जहां तक कहानी की बात है तो 'कैप्टन इंडिया' एक वॉरजोन कंट्री से भारत के नागरिकों को बचाकर लाने की सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। अब क्योंकि एयरलिफ्ट और इस तरह की अन्य फिल्में पहले भी बन चुकी हैं, तो ऐसे में देखना होगा कि मेकर्स कैप्टन इंडिया के जरिए ऑडियंस को क्या नया पेश करेंगे। जहां तक फिल्म के जॉनर का सवाल है तो इसे एक एम्बिशियस एक्शन ड्रामा के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें देशभक्ति वाला फील और काफी सारे एक्शन सीन्स होंगे।

कार्तिक और शिमित की जोड़ी

जहां तक फिल्म की कहानी की बात है तो यह सिनेमाघरों में 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए कार्तिक आर्यन और शिमित अमीन साथ में आए हैं। शिमित इससे पहले भारतीय ऑडियंस को 'चक दे! इंडिया' जैसी आइकॉनिक हिट मूवी दे चुके हैं। अब जब वह दूसरी बार एक देशभक्ति वाली मूवी बनाने जा रहे हैं, तो ऐसे में उनका सक्सेस रेट काफी हाई माना जा रहा है। कार्तिक आर्यन जैसे एक्टर और शिमित जैसे डायरेक्टर के साथ बॉक्स ऑफिस पर आ रही फिल्म अब क्या कमाल कर पाएगी।