अहान पांडे से लेकर ओरी तक, श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

Published on 29 अग॰ 2026

अहान पांडे से लेकर ओरी तक, श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

एक्ट्रेस और मॉडल श्रुति चौहान ने 28 अगस्त को अपना 30वां बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. उनकी पार्टी में आर्यन खान, अहान पांडे, ओरी और सई मांजरेकर समेत कई सेलेब्स नजर आए.

Written By : दीक्षा शर्मा |  Updated at : 29 Aug 2026 01:10 PM (IST)

Preferred Sources

Ahaan Panday Orry and More Celebs Attend Shruti Chauhan Star Studded Birthday Bash अहान पांडे से लेकर ओरी तक, श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

श्रुति चौहान के बर्थडे सेलिब्रेशन पर छाए सेलेब्स

Source : manav manglani instagram

पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल श्रुति चौहान 30 साल की हो गई हैं. उन्होंने 28 अगस्त 2026 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर फैंस और दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दीं. वहीं, श्रुति ने अपने दोस्तों के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट में शानदार बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें कई सेलेब्स और करीबी दोस्त शामिल हुए. पार्टी के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सितारे जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में छाए आर्यन खान
श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान भी शामिल हुए. उन्होंने पार्टी में डैशिंग अंदाज में एंट्री की और इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए. पार्टी से बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. हालांकि, आर्यन ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपनी कार में बैठकर वहां से निकल गए.

ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: अनुपमा की जीत पर चीटिंग का दाग, आर्य ने मीरा को जड़ा थप्पड़

पार्टी में पहुंचे श्रुति चौहान के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अहान पांडे
इस स्टार-स्टडेड पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान 'सैयारा' एक्टर अहान पांडे ने खींचा. सामने आए वीडियो में वो रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान और श्रुति चौहान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.

सई मांजरेकर ने बिखेरा जलवा
इंटरनेट सेंसेशन ओरी भी श्रुति चौहान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए. वो हमेशा की तरह अपने खास और यूनिक अंदाज में नजर आए. इस दौरान ओरी ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और उनसे बातचीत भी की. पार्टी में उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींचने वाला रहा.

इस पार्टी में एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी शामिल हुईं. पार्टी से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं.

श्रुति चौहान कौन हैं?
बता दें कि श्रुति चौहान एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में नजर आई थीं. उन्होंने फिल्म में माया का किरदार निभाया था. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, श्रुति जयपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने ज्योति विद्यापीठ कॉलेज से आर्ट्स की पढ़ाई की है. श्रुति सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ म्यूजिक वीडियो 'हद से' में भी नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें:- आलिया भट्ट से कार्तिक-अनन्या तक, सितारों ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन

और पढ़ें

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More

Published at : 29 Aug 2026 01:10 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola