सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक

Published on 13 जुल॰ 2026

सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक

Surbhi Jyoti Reveal Daughter Name: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति एक बच्चे की मां हैं. उन्होंने पिछले महीने एक बेटी को जन्म दिया. अब फाइनली उन्होंने बेटी का नाम रिवील कर दिया है.

Written By : मयूरी सिंह |  Updated at : 13 Jul 2026 04:11 PM (IST)

Preferred Sources

surbhi jyoti reveal daughter name seher share first glimpse photo viral सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक

सुरभि ज्योति ने क्या रखा बेटी का नाम

Source : instagram

टीवी शो 'कुबूल है' और 'नागिन' फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपना मदरहुड बहुत ही खूबसूरती से एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अपने पति सुमित सूरी के साथ 13 जून को एक प्यारी सी बेटी का वेलमक किया. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है. 

सुरभि ज्योति ने क्या रखा बेटी का नाम?
सुरभि ज्योति की बेटी एक महीने की पूरी हो गई है. ऐसे में एक्ट्रेस ने अब बेटी का नाम भी फैंस को बताया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनकी लाडली बेटी अपने से छोटे हाथ में आर्किड फ्लावर पकड़े नजर आईं. उन्होंने अपनी बेटी का नाम सहर रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने कैप्शन में किया.

बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'सहर'. सुबह की पहली रोशनी की तरह, तुम आई और सब कुछ  रोशन कर गई.' सुरभि ज्योति इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी लगाई है, जिसमें  सहर के नन्हें पैर की झलक देखने को मिली.

ये भी पढ़ेंः 'अब गाड़ी के अंदर मत आना', सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी से हुईं नाराज, बोलीं- गाड़ी में नहीं बैठूंगी

सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक

सेलेब्स कर रहे रिएक्ट
सुरभि ज्योति की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्यार बरसा रहे हैं. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कमेंट में दिल वाले इमोजी भेजे. वहीं आरती सिंह ने लिखा, 'सहर', इसके साथ दिल वाले इमोजी. सेलेब्स के अलावा फैंस को सहर नाम खूब पसंद आ रहा है. कुछ फैन ने लिखा कि शो 'कुबूल है' की याद आ गई. शो में एक्ट्रेस ने सहर का रोल प्ले किया था.

ये भी पढ़ेंः सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं

बता दें, सुरभि ज्योति ने पिछले महीनें 13 जून को अपनी बेटी सहर का वेलकम किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी. जिसमें उन्होंने लिखा था, 'हमारी बेटी आ गई.' सुरभि ज्योति ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी की थी.

और पढ़ें

About the author मयूरी सिंह

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

Read More

Published at : 13 Jul 2026 04:11 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola