Kagana Ranaut-Baba Ramdev Raksha Bandhan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कुछ दिनों से अलग-अलग मुद्दों को लेकर कई लोगों से विवाद चल रहा था. इसमें योग गुरू बाबा रामदेव भी थे. उन्होंने कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान को लेकर उनकी जबरदस्त आलोचना की थी. वहीं, एक्ट्रेस ने भी उनकी आलोचनाओं पर पलटवार किया था. इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन के मौके पर कंगना रनौत संग अपने सभी गिले शिकवे भुलाते हुए उन्हें मिठाई और तोहफे भेजे हैं. वहीं, एक्ट्रेस कंगना ने योगगुरु को माफ करते हुए, बड़े भाई तौर पर उनका प्रेम स्वीकार किया है.
बाबा रामदेव ने कंगना को रक्षा बंधन पर भेजी मिठाई और तोहफे
बाबा रामदेव ने रक्षा बंधन के मौके पर कंगना रनौत के लिए कहा, 'मैं अपनी बहन कंगना रनौत को डाक से यह तोहफा और मिठाइयां भेज रहा हूं. जिससे की रिश्तों में मिठास बनी रहे. बहुत से ऐसे प्रवाह होते हैं. जिसमें मैंने कंगना रनौत को कुछ बोला, उन्होंने मुझे बोला. सब कुछ भुलाकर अब हम एक दूसरे के साथ प्रेम से आगे बढ़ें. यही मेरा रक्षा बंधन पर संदेश है. उन्होंने आगे कहा, देश में किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए. एक-दूसरे के प्रति दुश्मनी नहीं होनी चाहिए. इसलिए हमने सारी दुश्मनी पूरी तरह छोड़ दी है. आज मैं कंगना को रक्षाबंधन की बधाई देने के लिए फोन भी करूंगा.
कंगना बोलीं- 'बड़े भाई का प्रेम स्वीकार करती हूं'
वहीं, कंगना ने बाबा रामदेव की ओर से तोहफे और मिठाई को स्वीकार करते हुए कहा, 'त्योहार का दिन होता ही सब भूल-चूक माफ करने के लिए है. मेरे भाई बाबा रामदेव ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए. आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम, दोनों स्वीकार करती हूं. बहुत धन्यवाद, ईश्वर आपको लंबी आयु दे.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/28/kangana-ranaut-11-2026-08-28-15-41-03.png)
क्यों हुआ था दोनों के बीच विवाद?
दरअसल, बीते महीने जब जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट हो रहा था, उस दौरान कंगना रनौत ने जेन-जी को 'जनरेशन गटर' कहकर संबोधित किया था. इस पर बाबा रामदेव ने उनकी आलोचना की थी. बाबा रामदेव ने कहा था, ‘उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता.' इसके बाद एक्ट्रेस ने भी बाबा रामदेव पर पलटवार किया था. उस दौरान यह मामला काफी चर्चा में था. हाालंकि, अब दोनों के बीच सुलह हो गई है. जहां एक तरफ बाबा रामदेव ने फोन के जरिए कंगना को रक्षा बंधन की बधाई देने के लिए कहा है. वहीं, एक्ट्रेस ने उनकी मिठाई और तोहफे को बड़े भाई के प्रेम के तौर पर स्वीकार किया है.
कंगना ने कृति के कपड़ों को लेकर की थी टिप्पणी
कंगना ने कृति सेनन के एड पर रिएक्ट करते हुए लिखा था, 'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है. हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं. आज की महिला ग्लोबल है, कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज़ तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? यह विज्ञापन जानबूझकर क्रीपी बनाया गया लगता है!'
कृति ने दिया था ट्रोलिंग का जवाब
वहीं, कृति ने अपनी ट्रोलिंग पर करारा जवाब दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'त्योहारों का असली मक़सद सिर्फ़ अच्छे कपड़े पहनना नहीं है, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाएं और उनका महत्व मायने रखता है. मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं. हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता. उन्होंने लिखा था, हम कब महिलाओं को यह बताना बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? समय के साथ एथनिक फ़ैशन में काफ़ी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ़ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है!! संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसके कपड़ों के गले की डिज़ाइन में नहीं!
ये भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने पर भड़क गए थे आदित्य पंचोली