रक्षाबंधन पर कृति सेनन का ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब, तस्वीर शेयर कर लिखा ऐसा पोस्ट जो हो गया वायरल

Published on 28 अग॰ 2026

रक्षाबंधन पर कृति सेनन का ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब, तस्वीर शेयर कर लिखा ऐसा पोस्ट जो हो गया वायरल

Aug 28, 2026 05:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Kriti Sanon Raksha Bandhan: कृति सेनन ने रक्षाबंधन पर नुपूर के साथ ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें न उनके और न उनकी बहन के कपड़े नजर आ रहे हैं।

kriti sanon nupur sanon

कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर सेनन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल, वह GIVA की रक्षाबंधन वाली एड में अपने पहनावे की वजह से ट्रोल हो रही थीं। ऐसे में उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ एक तस्वीर शेयर की और ट्रोलर्स पर तंज कसा।

कृति सेनन ने कैप्शन में क्या लिखा?

कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नूपुर के हाथों की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को राखी बांधती नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि कृति ने ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके कपड़े नजर नहीं आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जब तक राखी फैशन कमेटी की बैठक जारी है तब तक हम उस चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में मायने रखती है। सभी को हैप्पी राखी।'

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, कृति सेनन हाल ही में एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन में नजर आई थीं। इस विज्ञापन में उन्होंने ब्रालेट और स्कर्ट पहनी थी। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके कपड़ों की आलोचना शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ गया और लोगों ने रक्षाबंधन जैसे त्योहार के विज्ञापन में ऐसे कपड़े पहनने पर सवाल उठाए।

कंगना रनौत ने भी जताई नाराजगी

इस विवाद में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल हो गईं। उन्होंने कृति के विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आज की महिलाओं के पास कपड़ों के कई विकल्प हैं। ऐसे में राखी बांधने के लिए बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसे कपड़े पहनने की क्या जरूरत है। कंगना ने यह भी कहा कि विज्ञापन को जानबूझकर अजीब तरीके से बनाया गया लगता है।

कृति ने दिया था करारा जवाब

ट्रोलिंग के बाद कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘कोई दूसरी महिला क्या पहनती है, इससे आपको इतनी परेशानी क्यों होती है? थोड़ी समझदारी दिखाइए और अपनी सोच बदलिए। PS: उसने मुझे ही राखी बांधी थी, और अगर मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो आपको क्यों है? त्योहारों का असली मतलब कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं से जुड़े अर्थ में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की उतनी ही सुरक्षा कर सकते हैं जितनी एक भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है। आखिर, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं!’