दूसरे धर्म को मानते हैं सूर्यकुमार यादव, खुद ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

Published on 27 अग॰ 2026

दूसरे धर्म को मानते हैं सूर्यकुमार यादव, खुद ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

Time Updated: Thursday, August 27, 2026, 9:46 [IST]

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) प्रीमियर लीग के एक कार्यक्रम में जैन धर्म और आध्यात्मिक साधना से अपने जीवन में आए बदलाव के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

सूर्यकुमार ने बताया कि इन आध्यात्मिक अभ्यासों ने उनके सोचने और चीजों को देखने के तरीके पर गहरा असर डाला है। उन्होंने यह भी बताया कि वह क्या नाम जपते हैं और कैसे उनकी जीवन पर इसका असर देखने को मिला है।

Suryakumar Yadav

जैन समुदाय की इन खूबियों से प्रभावित हैं सूर्यकुमार

कार्यक्रम के दौरान सूर्यकुमार यादव ने जैन समुदाय को लेकर अपनी सोच भी साझा की। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जैन समुदाय को व्यापार से जोड़कर देखा जाता है लेकिन जब वह इस समुदाय के बारे में सोचते हैं तो उनके दिमाग में धैर्य, अनुशासन और कड़ी मेहनत जैसी खूबियां सबसे पहले आती हैं। उनका मानना है कि इन गुणों का जीवन और खेल दोनों में काफी महत्व है।

IPL और वर्ल्ड कप के दौरान की चैंटिंग

सूर्यकुमार ने जैन संत नम्रमुनि महाराज के साथ अपनी आध्यात्मिक साधना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने आईपीएल और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान चैंटिंग की। उन्होंने कहा कि खास तौर पर वर्ल्ड कप के समय नम्रमुनि महाराज के साथ की गई चैंटिंग उनके लिए काफी प्रभावशाली रही।

स्वभाव हो गया है बहुत शांत

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इन आध्यात्मिक गतिविधियों का असर उन्होंने खुद अपने अंदर महसूस किया है। उनका मानना है कि पहले की तुलना में वह काफी बदल चुके हैं और अब ज्यादा शांत रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बदलाव ने उन्हें मानसिक रूप से एक अलग स्तर पर पहुंचाया है।

Suryakumar Yadav said that following Jainism has made him calmer and more grounded, and that hard work, discipline, and patience remain at the heart of the Jain community.❤️🕉️ pic.twitter.com/4SysHs8NnE

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 26, 2026

पहले भी कर चुके हैं जैन धर्म को लेकर बात

सूर्यकुमार ने बताया कि वह पहले भी मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक तौर पर जैन धर्म को फॉलो करने की बात कह चुके हैं। सूर्या के अनुसार क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के दौरान आध्यात्मिक अभ्यास उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। इससे उन्हें मैदान के अंदर और बाहर खुद को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिली है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range